{"_id":"62815146fb6115218a186688","slug":"puwayan-s-lawyer-dies-in-a-road-accident-in-khutar-shahjahanpur-news-bly4849784112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां के वकील की खुटार में सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां के वकील की खुटार में सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खुटार। पुवायां के मोहल्ला कसभरा मिशन निवासी अधिवक्ता संजय श्रीवास्तव ( 45) की रविवार शाम छुट्टा पशु के हमले में मौत हो गई। सूचना पाकर परिवार के लोग खुटार रवाना हो गए हैं।
अधिवक्ता संजय श्रीवास्तव के पुत्र मोहित श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को उनके पिता बाइक से अपनी ननिहाल जनपद पीलीभीत गए थे। रविवार शाम साढ़े सात बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। खुटार पूरनपुर मार्ग पर गांव पुनौती मोड़ के पास उनकी बाइक पर एक छुट्टा पशु ने हमला कर दिया। इससे संजय श्रीवास्तव सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। संजय श्रीवास्तव की मौत से पत्नी विजय लक्ष्मी, पुत्र अर्पित, मोहित, प्रेरित का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उधर एक अन्य घटना में सिंधौली के गांव जमलापुर निवासी नरेश शुक्ला चांदपुर की ओर से बाइक से घर लौट रहे थे। चांदपुर के तुलाराम बाबा स्थान के पास आगे चल रहे बाइक सवार के थैले में रखे कपड़े सड़क पर गिर गए। नरेश कपड़े उठवाने में बाइक सवार की मदद करने लगे। इस बीच पीछे से आ रहे मैजिक वाहन के चालक ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल नरेश को इलाज के लिए पुवायां ले जाया गया है। लोगों ने मैजिक वाहन के चालक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया है।