फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Puwayan Road Riddled with Potholes... Risk of Accidents Due to Pits and Slippery Conditions

Shahjahanpur News: छलनी हो गई पुवायां रोड...गड्ढों के साथ ही फिसलन से हादसों का खतरा

Tue, 05 May 2026 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Puwayan Road Riddled with Potholes... Risk of Accidents Due to Pits and Slippery Conditions
गजेंद्र गंगवार
शाहजहांपुर। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर महिला थाना से नियामतपुर तक की सड़क छलनी हो गई है। कई जगहों पर बड़े गड्ढों के कारण लोगों का निकलना दूभर है, साथ ही हादसा होने का डर भी बना रहता है। निरंतर वाहनों के गुजरने के चलते स्थिति खराब होती जा रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार विभाग संज्ञान नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज वर्कशॉप के सामने से ही खराब सड़क का सिलसिला शुरू हो जाता है। सड़क पर छोटे से लेकर बड़े गड्ढे तक लोगों को दर्द दे रहे हैं। इमामबाड़ा के पास सड़क कई जगहों पर जर्जर है। कुछ आगे बढ़ने पर पुलिस लाइन के गेट और पेट्रोल पंप के पास बड़ा गड्ढा हो गया है।
विज्ञापन

रात में अंधेरा होने पर यहां पर हादसा होने का डर बना रहता है। बारिश में भी जलभराव होने पर ई-रिक्शे तक पलट जाते हैं। इसी तरह चिनौर और होली एंजिल्स स्कूल के आगे तक सड़क जर्जर होने से लोगों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना ही शहर से लेकर देहात तक के लोगों के आने के बावजूद सड़क की ओर जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे हैं। इसकी वजह से राहगीर सही से वाहन तक नहीं चला पाते हैं। रात में दो पहिया वाहन चालकों के साथ हादसे का खतरा बना रहता है।
--
स्कूली बच्चों के ई-रिक्शे पलटने का खतरा
मार्ग पर कई स्कूल भी हैं, बच्चे ई-रिक्शों पर सवार होकर निकलते हैं। गड्ढों के कारण ई-रिक्शा पलटने का खतरा रहता है। इसी तरह साइकिल से स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थी भी परेशान हैं।
--
पुवायां रोड काफी महत्वपूर्ण है। यहां से रोजाना ही सैकड़ाें वाहन गुजरते हैं। जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी गुजरते हैं। उसके बाद भी सड़क की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कोई संज्ञान लेने के लिए तैयार ही नहीं है।
-गजेंद्र गंगवार
--
शाहजहांपुर से पुवायां की ओर जाने वाला मार्ग काफी महत्वपूर्ण है। उसके बाद भी सड़क पर अनगिनत गड्ढे हैं। जर्जर सड़क की वजह से आमजन काफी परेशान हैं। यहां पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। सड़क का निर्माण कराया जाए।

-राजीव अरोरा
--
हाईवे की मरम्मत के लिए एनएचएआई की ओर से 24 करोड़ रुपये दिए जाने हैं। पीडब्ल्यूडी को मरम्मत करनी है। उम्मीद है कि एक हफ्ते में धनराशि प्राप्त हो जाएगी और मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डीएम

गजेंद्र गंगवार

गजेंद्र गंगवार

गजेंद्र गंगवार

गजेंद्र गंगवार

गजेंद्र गंगवार

गजेंद्र गंगवार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed