फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Puwayan hotels found walking on domestic gas cylinder

पुवायां में होटलों पर चलते मिले घरेलू गैस सिलेंडर

Mon, 18 Apr 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Mon, 18 Apr 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम सलिल कुमार पटेल ने सोमवार को नगर में होटलों पर चेकिंग की। इस दौरान तीन स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग होता पाया गया। 
विज्ञापन

एसडीएम ने सोमवार को पुवायां के कुंज बिहारी, बाला जी मिष्ठान भंडार, श्याम होटल, महाराजा रेस्टोरेंट, पतंगू होटल पर मुआयना किया। इस दौरान पतंगू होटल, बाला जी मिष्ठान भंडार और कुंजबिहारी के होटल पर घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग होता पाया गया। एसडीएम ने होटल स्वामियों को कड़ी चेतावनी दी कि होटल पर कामर्शियल गैस सिलेंडर का ही उपयोग करें। घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

एसडीएम के होटलों पर चेकिंग करने की जानकारी पाकर कई होटल स्वामी दुकान बंद कर खिसक लिए। चेकिंग के बाद दुकाने फिर से खुल गईं। बतातें चलें कि नगर में तमाम व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस सिलेंडर का धड़ल्ले से प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed