फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Puwaiyan's Tehsil Day took place amidst uproar by many complainants

Shahjahanpur News: कई फरियादियों के हंगामे के बीच हुआ पुवायां का तहसील दिवस

Sun, 18 May 2025 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 18 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Puwaiyan's Tehsil Day took place amidst uproar by many complainants
पुवायां के सामधान दिवस में ​शिकायतें सुनती एसडीएम और लगी फरियादियों की भीड़। संवाद
पुवायां। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को भारी भीड़ रही। कई फरियादियाें ने पुलिस, बिजली निगम और राजस्व कर्मियों के खिलाफ रोष जताते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

एसडीएम चित्रा निर्वाल ने मामलों में जांच और कार्रवाई की बात कहते हुए लोगों को शांत किया। भारी भीड़ और हंगामे से साफ है कि पुवायां तहसील क्षेत्र में अधिकारी व कर्मचारी समय से समस्याओं का निस्तारण नहीं कर रहे हैं। इस कारण लोगों को समाधान दिवस आदि में बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। इससे लोगों में रोष बढ़ रहा है।
---
मामला एक
लेखपाल पर मनमानी करने का आरोप
किसान नेता मस्ताना सिंह समाधान दिवस में बिफर उठे। बोले कि गांव लक्ष्मीपुर में राजेंद्र ने तालाब से कब्जा हटवाने और जमीन की पैमाइश के लिए प्रार्थनापत्र दिया था। कई बार ध्यान आकृष्ट कराने के बाद भी लेखपाल मनमानी कर रहे हैं और सरकारी तालाब से कब्जा हटवाने की कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि मनमानी से काम नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

---
आग लगाने वालों पर कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस
सिंधौली के गांव चांदा निवासी शकील खां की पत्नी अकीला कई महिलाओं के साथ समाधान दिवस में पहुंचीं और सिंधौली पुलिस पर बिफर उठीं। उन्होंने कहा कि जमीन विवाद के चलते गांव के कुछ लोगों ने 13 मई की रात में उनके घर में आग लगा दी। आग से घर में रखे एक लाख 70 हजार रुपये, बाइक सहित तमाम सामान जल गया था। पुलिस उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पांच घंटे मिल रही किसानों को बिजली
भाकियू अराजनीतिक के नेता मंजीत सिंह धालीवाल 50 से अधिक किसानाें के साथ पहुंचे। पांच घंटे बिजली मिलने का आरोप लगाते हुए बिजली निगम के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी शेड्यूल के अनुसार बिजली नहीं दी जा रही है। सुधार न होने पर आंदोलन किया जाएगा।

---
तहसील दिवस में फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनी जाती हैं। अधिकारियों को भी गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए जाते हैं। जमीन के मामले में टीम बनाई जाएगी। पुलिस से संबंधित शिकायत में भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। एसडीओ को शेड्यूल के अनुसार बिजली देने के लिए कहा गया है।
चित्रा निर्वाल, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed