{"_id":"68e6b48949a9f288cf06e97e","slug":"puwaiyan-will-be-illuminated-with-street-and-tricolor-lights-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1043-154622-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: स्ट्रीट और तिरंगा लाइटों से जगमगाएगा पुवायां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: स्ट्रीट और तिरंगा लाइटों से जगमगाएगा पुवायां
विज्ञापन
पुवायां। नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक में तमाम प्रस्ताव पास किए गए।
बैठक में पालिका सदस्यों की ओर से नगर के प्रत्येक वार्ड में दस-दस स्ट्रीट लाइट और मेन मार्गों पर लगे पोल में तिरंगा लाइट लगवाने का प्रस्ताव पास किया गया। इसके अलावा सदस्यों की ओर से प्रस्ताव रखा गया कि नगर के सीमा विस्तार की प्रकिया निरस्त की जानी चाहिए। नगर में दस प्रमुख सड़कों को बनाए जाने के लिए जिलाधिकारी की अनुमति के लिए पत्र भेजा जाएगा।
केंद्र सरकार की ओर से घटाई गई जीएसटी की दरों पर प्रधानमंत्री की सराहना करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव पास किया गया। इस मौके पर ईओ कल्पना शर्मा, प्रदीप शर्मा, राजेश त्रिवेदी, रजनीश शर्मा, सुषमा देवी, सुशीला देवी, हरिओम राना, अर्जुन पटेल, सरोज सिंह आदि मौजूद रहे।