फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Puwaiyan police arrested four people from Sakrapur involved in mining and brought them to the police station.

Shahjahanpur News: खनन में सकरापुर के चार लोगों को पकड़ कर थाने लाई पुवायां पुलिस

Sat, 20 Sep 2025 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Puwaiyan police arrested four people from Sakrapur involved in mining and brought them to the police station.
पुवायां। भैंसी नदी से रेत खनन के मामले में पुलिस ने गांव सकरापुर के चार लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए लोगों के परिजनों और खनन क्षेत्र के आसपास के परिजनों का कहना है कि खनन जेबा गांव के लोग कर रहे हैं।
विज्ञापन




नदी पुनर्जीवन अभियान के तहत शाहजहांपुर में डीएम ने भैंसी नदी का चयन कर 27 लाख रुपये से खोदाई कराई थी और नदी के दोनों किनारों पर पौधरोपण कराया। पुवायां क्षेत्र में नदी में पानी नहीं होने का लाभ उठाते हुए लोग रेत खनन कर रहे हैं। इससे नदी में कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी जिला खनन अधिकारी और पुलिस मामले को दबाने में लगे रहे। मामला मीडिया की सुर्खियां बना तो एसडीएम और सीओ ने मामले में पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पुलिस शुक्रवार को गांव सकरापुर से चार लोगों को रेत खनन के आरोप में पकड़कर लाई है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह का कहना है कि पकड़े गए लोगों ने खनन करना स्वीकार किया है। बुग्गियां थाने में मंगवाई जा रही हैं। कार्रवाई की जाएगी। उधर पकड़े गए लोगों के परिजनों का कहना है कि खनन गांव जेबा के लोग कर रहे हैं। जो लोग खनन कर रहे हैं, जांच कर उनको पकड़ा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



-----

खनन पर कार्रवाई के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं। पूरी रात पिकेट की ड्यूटी भी लगवाई गई है। अगर खनन हुआ तो कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।



- प्रवीण मालिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed