{"_id":"6a400618d9626cef5d000592","slug":"pulse-polio-booth-day-is-today-awareness-raised-through-a-rally-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-177367-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पल्स पोलियो बूथ दिवस आज, रैली निकालकर जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पल्स पोलियो बूथ दिवस आज, रैली निकालकर जागरूक किया
विज्ञापन
शाहजहांपुर में पल्स पोलियो रैली में शामिल नर्सिंग की छात्राएं। संवाद
शाहजहांपुर। पल्स पोलियो अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें शामिल नर्सिंग छात्राओं, आशा व आंगनबाड़ी वर्कर ने नारे लगाकर लोगों को अपने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने के लिए जागरूक किया।
सुबह दस बजे कलक्ट्रेट में एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा व सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए पुराने जिला अस्पताल परिसर में समाप्त हुई। यहां सीएमओ ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को निकटतम बूथ पर ले जाकर ड्राप जरूर पिलाएं।
एसीएमओ डॉ.पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को बूथ दिवस होगा। 29 जून से 3 जुलाई तक टीमें घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। अभियान के दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के लगभग 4.90 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है। इसके लिए जिले में 1976 पोलियो बूथ बनाए गए हैं और 1150 टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.मोहम्मद आसिफ ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान 1995 से चल रहा है। वर्ष 2014 में भारत को पोलियो मुक्त घोषित किया गया। अन्य देशों में पोलियो वायरस होने के कारण पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को अभियान के दौरान दो बूंद पोलियो की खुराक पिलाना जरूरी है। इस मौके पर डीएचआईओ वीरेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।