फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Publication of 'Khwaishein' of young poets

युवा कवियों द्वारा लिखित कविताओं संग्रह ‘ख्वाहिशें’ का हुआ प्रकाशन

Fri, 06 May 2022 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Publication of 'Khwaishein' of young poets
युवा कवियों की लिखित कविताओं के संग्रह पुस्तक ख्वाहिशें - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। ख्वाहिशें ही कुछ नया करने के लिए प्रेरित करती हैं। ऐसे तमाम युवा हैं, जोकि अपनी ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए रचनात्मक कार्य करने में विश्वास रखते हैं। इन्हीं में युवाओं में शामिल जिले के सात युवा कवियों की लिखी कविताओं का संग्रह पुस्तक के रूप में प्रकाशित हुआ है। इसका नाम ही ‘ख्वाहिशें द फीलिंग ऑफ नेवर एंडिंग’ है।
विज्ञापन

युवा कवियों की कविताओं के संग्रह ‘ख्वाहिशें द फीलिंग ऑफ नेवर एंडिंग’ का द राइजिंग राइटर्स ऑफ इंडिया की ओर से प्रकाशन किया है। इस पुस्तक में जिले के सात युवा कवियों तृप्ति शुक्ला, आद्या कृष्ण, आदित्य मौर्य, आयुष मौर्य, गौरव पटेल, सोना कनौजिया, सुरभि मौर्य समेत 18 काव्य रचनाकारों की कविताओं का प्रकाशन किया है। पुस्तक की कम्पाइलर ‘एक लड़की जो लिखती है’ पुस्तक की लेखिका आद्या कृष्ण तथा एडिटर सिद्धी मिश्रा हैं।
विज्ञापन

आद्या कृष्ण कहती हैं कि उन्हें लिखने का शौक है और इसे पूरा करने के लिए लिखती रहती हैं। सुरभि मौय बताती है कि अभी वह स्कूलिंग कर रहीं हैं, उन्हें लिखना बहुत पसंद है। तृप्ति शुक्ला का कहना है उन्हें लेखन में रुचि है और इसी में अपनी पहचान बनाना चाहतीं हैं। आदित्य, आयुष, सोना, गौरव भी कुछ यही ख्वाहिश रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed