फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Public upset due to power crisis, boycott of contract workers on it

संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, बिजली संकट से जनता परेशान

Sat, 11 Jun 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Public upset due to power crisis, boycott of contract workers on it
शाहजहांपुर में शुक्रवार को कार्य बहिष्कार कर अधीक्षण अभियंता कार्यालय में धरना देते संविदा बिज? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। आपात कटौती और हाईटेंशन लाइनों की खराबियों के चलते शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक के लोग भीषण गर्मी में बिजली संकट का पहले से सामना कर रहे हैं। ऐसे में संविदा बिजली कर्मचारियों ने शुक्रवार से कार्य बहिष्कार आंदोलन छेड़ा तो सुबह से कई जगह लाइन फाल्ट से बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराने लगी। इस बीच, विद्युत निगम के सर्किल ऑफिस (वृत्त कार्यालय) में कार्य बहिष्कार पर डटे संविदा कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता जेबी सिंह का उनके कक्ष में घेराव कर लिया। कर्मचारियों ने वहीं धरना दिया और मानदेय भुगतान में देरी को लेकर उन पर सवालों की झड़ी लगा दी।
विज्ञापन

संविदा कर्मचारी गत छह माह से मानदेय का भुगतान हर माह की सात तारीख तक कराने की मांग को लेकर संघर्षरत हैं। निगम के अभियंता समयबद्घ भुगतान कराना तो दूर रहा, नियमित भुगतान भी नहीं करा पा रहे हैं। गत जनवरी व फरवरी माह का मानदेय होली से पहले आंदोलन करने पर दो चरणों में मिला। अब मार्च और अप्रैल का मानदेय भुगतान लंबित है। बीते दिन संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता में अधीक्षण अभियंता ने देर शाम तक मानदेय निर्गत कराने का भरोसा दिया, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
विज्ञापन

इसीलिए कर्मचारियों ने आज तीखे तेवर अपना लिए। शुरू में सुबह से दोपहर 12 बजे के बाद तक कर्मचारी कार्यालय परिसर में रोजाना की तरह धरना देते रहे, लेकिन कार्य बहिष्कार का कोई संज्ञान नहीं लिए जाने पर उनमेें उबाल आ गया। संघ के मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार पाल, मध्यांचल अध्यक्ष नवल किशोर सक्सेना, मो. रफी आदि पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को साथ लेकर अधीक्षण अभियंता को उन्हीं के कार्यालय में घेर लिया। एक बार फिर दोनों पक्षों में वार्ता का दौर चला, लेकिन वह बेनतीजा साबित हुई। इस पर संगठन के पदाधिकारियों ने चेताया कि बकाया मानदेय जल्द नहीं मिला तो कार्य बहिष्कार में विद्युत वितरण मंडल के अधीन पीलीभीत जिले के संविदा कर्मचारी भी शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामूली लाइन फाल्ट सुधारने में भी लगा लंबा वक्त
कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के दौरान शहर समेत जनपद में कई स्थानों से लाइन फाल्ट होने की सूचनाएं मिलती रहीं, लेकिन हड़ताली कर्मचारी उन्हें नजरंदाज करते रहे। सुबह सूचना मिली कि निगोही उपकेंद्र से निकले एक फीडर की बंच लाइन टूट जाने से लधैला, कठपुरा, परसरा परसरी आदि गांवों की बिजली आपूर्ति रात से ठप है। संविदा कर्मचारी हड़ताल पर होने के कारण निगम के लाइनमैन को साथ लेकर क्षेत्र के प्रभारी जेई दोपहर बाद मौके पर पहुंचे और लाइन ठीक कराई।

इधर, शहर में लोधीपुर क्षेत्र की लाइन के एक फेस में खराबी के कारण रात से शुक्रवार दोपहर तक बत्ती गुल रहने से लोग गर्मी में बिजली के बगैर बिलबिला उठे। अहमदपुरा फीडर भी एक फेस बंद हो जाने से सुबह से दोपहर बाद तक बंद रहा। हालांकि, विद्युत अभियंताओं का कहना है कि संविदा कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए उपकेंद्रों पर लाइनमैनों समेत तकनीकी संवर्ग (टीजी-2) के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed