फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Public service stood for hours at Uchaulia and Rosa Outer

Shahjahanpur News: उचौलिया और रोजा आउटर पर घंटों खड़ी रही जनसेवा

Fri, 14 Apr 2023 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Public service stood for hours at Uchaulia and Rosa Outer
रोजा रेलवे स्टेशन पर जनसेवा एक्सप्रेस आने के दौरान पानी लेने को लगी भीड़। संवाद
- पांच कोच में पानी हुआ खत्म, दोनों स्टेशन पर यात्रियों को नहीं मिला पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। बनमुखी से चलकर अमृतसर को जाने वाली अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस के पांच कोच में पानी न होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई। घंटों उचौलिया में खड़े रहने के बाद चार घंटे की देरी से ट्रेन रोजा स्टेशन पर पहुंची। यहां भी सिग्नल न होने के कारण ट्रेन को रोकना पड़ गया। दोनों स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ पानी भरने के उतरी, लेकिन पानी नहीं मिला।
14617 जनसेवा एक्सप्रेस का सीतापुर के बाद मैगलगंज और फिर बरेली जंक्शन पर स्टापेज है। ट्रेन रोजा और शाहजहांपुर से रनथ्रू है। बृहस्पतिवार को रोजा में मालगाड़ियों के कारण लाइन क्लीयर न मिलने के कारण उचौलिया और रोजा आउटर पर घंटों ट्रेन खड़ी रही। इस बीच इंजन के पीछे के पांच कोच में पानी खत्म हो गया।
विज्ञापन

उचौलिया में एक मात्र नल होने के कारण वहां सभी यात्रियों को पानी नसीब नहीं हो सका। इसके बाद रोजा स्टेशन पर कुछ देर के लिए गाड़ी रुकी तो तमाम यात्री पानी की बोतलें और थर्मस लेकर बोगी से उतर आए। पानी के बूथ पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। रेल यात्रियों ने कोच में पानी की व्यवस्था कराने की मांग स्टेशन अधीक्षक से की, जो अस्वीकार कर दी गई। उन्हें बरेली में पानी भरने की बात कहते हुए वापस ट्रेन में बैठने को कहा गया। बताते हैं कि करीब 11.33 बजे बरेली स्टेशन पर यात्री पानी भर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed