{"_id":"66e758778cd02df1ed0acaa4","slug":"public-representatives-should-solve-public-problems-jitin-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-127212-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं का निदान कराएं : जितिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं का निदान कराएं : जितिन
Mon, 16 Sep 2024 03:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 16 Sep 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने रविवार को अपने आवास पर जनपद के जन प्रतिनिधियों, पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। राज्यमंत्री ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में जनता की समस्याओं का निदान कराएं। भाजपा ऐसे ही नहीं, विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। इसके पीछे सभी कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम शामिल है।
बोले कि इन दिनों पार्टी का सदस्यता अभियान पूरे देश में प्रत्येक बूथ तक चल रहा है। हम सभी को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पहले से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है, उसको पूरा करना है। वह अपने गृह जनपद शाहजहांपुर एवं संसदीय क्षेत्र पीलीभीत के लोगों के लिए हर समय उपलब्ध हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, सांसद अरुण सागर, राज्यसभा सांसद मिथलेश कुमार, महापौर अर्चना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव आदि मौजूद रहे।