फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Public representatives arrived to pay tribute to former District Panchayat President Virendra Pal Singh Yadav.

Shahjahanpur News: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

Sun, 23 Aug 2026 11:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Public representatives arrived to pay tribute to former District Panchayat President Virendra Pal Singh Yadav.
शाहजहांपुर में नियामतपुर में वीरेंद्र पाल सिंह यादव को श्रद्धांजलि​ देते भाजपा के नेता। संवाद
शाहजहांपुर। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र पाल सिंह यादव की श्रद्धांजलि सभा में शनिवार को उनके पैतृक गांव नियामतपुर में सियासी और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े काफी लोग जुटे। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप और सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर समेत कई जिलों से आए जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों ने पहुंचकर दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

11 अगस्त को वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव के ससुर वीरेंद्र पाल सिंह का एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया था। शनिवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे लोगों ने वीरेंद्र पाल सिंह यादव के बेटे एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह और प्रधान अभय प्रताप सिंह से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
विज्ञापन

वित्त मंत्री का अपने संबोधन के दौरान कई बार गला रुंध गया। इस पर उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं। सभा में वक्ताओं ने वीरेंद्र पाल सिंह यादव के राजनीतिक जीवन और संगठन के लिए किए गए कार्यों को याद किया। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी सौरभ दीक्षित, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, सांसद अरुण सागर, बरेली के महापौर उमेश गौतम, बदायूं के विधायक महेश गुप्ता, महापौर अर्चना वर्मा, विधायक अरविंद सिंह, वीर विक्रम सिंह, शिल्पी गुप्ता, पूर्व विधायक राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed