{"_id":"6488c40b655be436d106f856","slug":"public-hearing-only-one-complaint-could-be-resolved-on-the-spot-shahjahanpur-news-c-4-1-181081-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसुनवाई : सिर्फ एक शिकायत का ही हो सका मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसुनवाई : सिर्फ एक शिकायत का ही हो सका मौके पर निस्तारण
Wed, 14 Jun 2023 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में जनसुनवाई करते नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा
शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को संभव के तहत जनसुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। इसमें नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान सिर्फ एक शिकायत का ही मौके पर निस्तारण कराया जा सका।
जनसुनवाई में पांच शिकायतें ही आईं। चार शिकायतों को समाधान के लिए संबंधित अनुभागों को भेज दिया गया। नगर आयुक्त ने लोगों से प्रत्येक मंगलवार को होने वाले जनसुनवाई दिवस में सक्रिय प्रतिभाग करने और समस्याओं से अवगत कराने की अपील की। कहा, समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा।
इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती, मुख्य अभियंता सिविल एसके अंबेडकर, महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे।