{"_id":"61bceaf8498d1231ef3b9ebc","slug":"protest-strike-bank-close-shahjahanpur-news-bly469597355","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकिंग कानून संशोधन बिल के विरोध में दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकिंग कानून संशोधन बिल के विरोध में दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे कर्मचारी
विज्ञापन
शाहजहांपुर में हड़ताल के दूसरे दिन इंडियन बैंक परिसर में प्रदर्शन करते कर्मचारी । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बैंकों का निजीकरण करने के लिए सरकार की ओर से बैंकिंग कानून संशोधन बिल लाने के विरोध में अधिकारी और कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर रहे और प्रदर्शन किया। शुक्रवार को दूसरे दिन भी बैंक शाखाएं बंद रहीं और कोई लेनदेन नहीं हुआ।
यूनाइटेड फोरम के आह्वान पर हड़ताल के दूसरे दिन जिले की समस्त बैंकों के अधिकारी-कर्मचारी गोविंदगंज स्थित इंडियन बैंक के शाखा परिसर में एकत्रित हुए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। फिर सभी बैंक अधिकारी व कर्मचारी जुलूस के रूप में निकले। यूएफबीयू संयोजक अतुल मेहरोत्रा के नेतृत्व में सदर बाजार चौराहा से टाउनहाल रोड से गुजरे और इस मार्ग पर स्थित प्राइवेट बैंकों को भी बंद करवाया। स्टेट बैंक की टाउनहाल शाखा पहुंचकर प्रदर्शन किया। बैंक ऑफ बड़ौदा की गोविंदगंज शाखा में सभा कर हड़ताल समाप्त की।
वहीं, बैंक अधिकारियों कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शाखाओं पर ताला लटका रहा और चालान जमा व ऑफलाइन लेन-देन पूरी तरह से प्रभावित रहा। अग्रणी बैंक प्रबंधक दीपक चंद्र के अनुसार दूसरे दिन भी 200 करोड़ रुपये का लेनदेन नहीं हो सका। दोनों दिनों में 400 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित रहा है।
विज्ञापन
बैंक एटीएम भी हुए खाली, नगदी के लिए भटके लोग
शाहजहांपुर। शहर के कचहरी रोड पर स्थित बीओबी के एटीएम में नकदी नहीं थी। एसबीआई की टाउनहाल में सिर्फ एक एटीएम से ही नकदी मिल रही रही थी। जबकि दो अन्य एटीएम शो-पीस बने हुए थे। एचडीएफसी के एटीएम में एक ही एटीएम में केश था, जिसे निकालने के लिए लोगों की लाइन लगी मिली। शहीद पार्क के बाहर बीओबी के एटीएम में नकदी नहीं थी। शहीद पार्क के पीछे वाले मार्ग पर लगा बीओबी का एटीएम भी खाली था। रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित दो अलग-अलग कंपनियों के एटीएम में एक ही चल रहा था। क्लासिक होटल के गेट पर लगा बीओबी का एटीएम शो-पीस बना रहा। इन एटीएम पर जाने नकदी निकालने जाने वाले लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
शहीद पार्क के बाहर लगे बीओबी के एटीएम में कभी नकदी रहती ही नहीं है। जिसकी वजह से ग्राहकों को हमेशा खाली हाथ ही लौटना पड़ता है। - निशु
एसबीआई की टाउनहाल शाखा में बनी गैलरी में तीन एटीएम लगे हैं, लेकिन एक में ही नकदी थी। एटीएम से रुपये निकालने को लाइन में लगना पड़ा। - संजय गुप्ता
बैंकों की हड़ताल होने पर एटीएम पहले ही खाली हो जाते हैं। कई एटीएम के चक्कर लगाने के बाद कचहरी में इंडिया बैंक के एटीएम से रुपये निकल पाए। - विनय प्रताप सिंह