{"_id":"5e29eaa58ebc3e99eb217cca","slug":"protest-shahjahanpur-news-bly3931999116","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, नारेबाजी की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। पुलिस वित्तमंत्री के कार्यक्रम में व्यस्त रही और सपाइयों ने निषेधाज्ञा तोड़कर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंक दिया। बाद में पहुंची पुलिस की सपा नेताओं से नोंकझोंक भी हुई।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जेल में डालने की टिप्पणी पर भड़के सपाइयों ने बृहस्पतिवार को निषेधाज्ञा तोड़कर जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में खिरनीबाग चौराहे पर प्रदर्शन कर गृह मंत्री का पुतला फूंका और भाजपा सरकारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस प्रशासन उस समय वित्तमंत्री सुरेश खन्ना के कार्यक्रम में व्यस्त था इसलिए इसकी भनक भी नहीं लग सकी। पुतला जलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो सपा नेताआें से काफी नोंकझोंक भी हुई। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने एनआरसी और सीएए का विरोध गांधीवादी तरीके से समाजवादी कर रहे हैं और जब तक यह काला कानून खत्म नहीं हो जाता, तब तक विरोध करते रहेंगे। इस मौके पर जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, विजय सिंह, दिव्यांशु सिंह, अनस इकबाल, अशोक यादव, संजीव वर्मा, बिंदू सिंह, ओम गुप्ता, राहुल सक्सेना आदि शामिल रहे।
सपा के लोगों द्वारा पुतला दहन करने की जांच कराई जा रही है कि इसमें कौन-कौन शामिल थे। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
- कुलदीप गुनावत, सीओ सिटी