{"_id":"6754a938527d7962b500ae05","slug":"protest-in-front-of-police-post-on-removal-of-encroachment-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-132902-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अतिक्रमण हटाने पर पुलिस चौकी के सामने धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अतिक्रमण हटाने पर पुलिस चौकी के सामने धरना
Sun, 08 Dec 2024 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
बरेली मोड़ स्थित अजीजगंज चौकी के सामाने धरने पर बैठे सपा कार्यकर्ता। स्रोत: पार्टी
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ के पास से रेहड़ी और ठेला वालों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष तनवीर खां के साथ अजीजगंज चौकी के सामने धरने पर बैठ गए।
सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे सपा कार्यकर्ताओं के साथ तनवीर खां बरेली मोड़ स्थित पुरानी पुलिस चौकी के सामने धरने पर बैठ गए। उनकी मांग थी कि रेहड़ी और ठेला लगाने वाले लोगों को सड़क के किनारे जगह दी जाए। धरने की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, सीओ सिटी पंकज पंत, चौक कोतवाली पुलिस और आरसी मिशन पुलिस मौके पर पहुंच गई। सिटी मजिस्ट्रेट ने तनवीर खां को समझाने का प्रयास किया। इस पर उन्होंने कहा कि ठेला और रेहड़ी बिजली के खंभों के पीछे लगाए जा रहे हैं। इससे आवागमन बाधित नहीं होता है। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने नगर आयुक्त से बात की। नगर आयुक्त ने कहा कि मौके का मुआयना किया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन के बाद सपा कार्यकर्ता धरने से उठ गए। इस दौरान विजय सिंह, उत्पल यादव, अजय राठौर, अंकित, अजय भोजवाल, पार्थ यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद