{"_id":"5e5c07038ebc3ef3bf3f1779","slug":"protest-for-salary-shahjahanpur-news-bly398012014","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुटार में गन्ना सेंटर पर श्रमिकों और किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुटार में गन्ना सेंटर पर श्रमिकों और किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खुटार। श्रमिकों को मजदूरी नहीं मिलने से सेंटर पर तीन दिन से तौल बंद है, जिससे सेंटर पर खड़ी ट्रालियों में भरा गन्ना सूख रहा है। रविवार को किसानों और श्रमिकों ने सेंटर पर प्रदर्शन कर जिला गन्ना अधिकारी सहित तमाम अधिकारियों से शिकायत की।
बजाज चीनी मिल के खुटार बी गन्ना सेंटर पर लगे श्रमिक हकीक, नबी मोहम्मद, असलम, अकरम, सुलेमान, रुखसाद, छुटकुन्ने आदि ने बताया कि वे लोग वहां कई महीने से काम कर हैं। मगर 48 दिन से उनको मजदूरी नहीं दी गई है, जिससे उनके परिवार भुखमरी की कगार पर हैं। सेंटर प्रभारी से भुगतान कराने को कहा गया लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो मजबूरन उन लोगों ने काम बंद कर दिया है।
वहीं, किसान रामशंकर मिश्रा, प्रदीप, मुकेश मिश्रा, प्रमोद, राजीव दीक्षित आदि ने बताया कि तीन दिन से तौल बंद होने के कारण उनका गन्ना सूख रहा है और पर्चियों की तारीख भी निकली जा रही है। परेशान होकर उन लोगों को भी श्रमिकों के साथ प्रदर्शन करना पड़ा है। इसके बाद बजाज चीनी मिल के गन्ना अधिकारी आरके सिंह मौके पर पहुंचे और श्रमिकों का भुगतान कर तौल शुरू कराई।