फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   protest demonstration

बड़े नेताओं को हिरासत में लेने पर भड़के विपक्षी दल, किया प्रदर्शन

Tue, 05 Oct 2021 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
protest demonstration
टाउनहॉल रोड पर धरना-प्रदर्शन करते कांग्रेसी - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। लखीमपुर में बवाल के बाद विपक्षी पार्टियों ने भी सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। भाजपा को किसान विरोधी बताते हुए कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के बाद ज्ञापन दिया। लखीमपुर जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को सीतापुर में पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके विरोध में सोमवार को कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष कृष्ण विनोद मिश्रा के नेतृत्व में काफी संख्या में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पर इकट्ठा हुए।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे सभी सीतापुर जाने के लिए कार्यालय से बाहर निकले। कार्यालय के बाहर पहले से पुलिस के अधिकारी और काफी पुलिस बल तैनात कर दिया था। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेने की कोशिश की तो कांग्रेसी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। इसके बाद पुलिस 25-30 कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले गई। जहां करीब एक घंटे तक बैठाने के बाद सभी को छोड़ दिया गया। विरोध प्रदर्शन में प्रदेश सचिव अनूप वर्मा, जिला पंचायत सदस्य जगदीश गंगवार, पूर्व शहर अध्यक्ष तस्नीम अली खां, मोहम्मद नबी, तनवीर सफदर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

सोमवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता खिरनीबाग चौराहे पर इकट्ठा हुए। सपाई पहले तो खिरनीबाग चौराहे के पास रोड पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी सपा नेताओं का ज्ञापन लेने के लिए खिरनीबाग चौराहे पर पहुंचे। जहां सपा जिलाध्यक्ष ने ज्ञापन देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब आधा घंटा रुककर सपा नेता और कार्यकर्ता जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद एडीएम गिरजेश कुमार चौधरी और सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। आम आदमी पार्टी ने खिरनी बाग चौराहे पर धरना दिया। यहां पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजीव कुमार यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कीर्तिमान प्रकाश च्यवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed