फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Protest continues for the demand to build an underpass

अंडरपास बनाए जाने की मांग को लेकर धरना जारी

Fri, 04 Feb 2022 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
Protest continues for the demand to build an underpass
निगोही। रेलवे के गेट नंबर 51 सी पर अंडर पास बनाए जाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी रही। निगोही कस्बे के दो लोग भूख हड़ताल पर बैठे हैं, लेकिन उनकी सुध लेने कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। शाहजहांपुर-पीलीभीत रेल खंड के मीटरगेज से ब्राडगेज में अमान परिवर्तन के लिए निगोही कैमुआ नदी पुल के निकट रेलवे क्रॉसिंग के गेट नंबर 51सी को बंद कर दिया था।
विज्ञापन

इस रेलवे क्रॉसिंग के बंद हो जाने से निगोही, रुद्रपुर, हरकिशनपुर, खिरिया घनश्यामपुर, बंडा मन्निया, इनायतपुर, घटुई समेत दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन बंद हो गया है। यहां के लोगों को चार किमी घूम कर जाना होता है। यहां के लोगों ने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई, लेकिन सभी ने अनसुना कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया तथा चुनाव बहिष्कार की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

निगोही कस्बा निवासी सत्यपाल वर्मा, हरद्वारीलाल की पत्नी सोमवती भूख हड़ताल पर बैठी हुई हैं। किसी भी अधिकारी ने धरना स्थल पर पहुंचकर उनकी मांगों को सुनने की जरुरत नहीं समझी। वहीं, पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने धरना-प्रदर्शन की जानकारी से इनकार किया है। उनका कहना है कि अंडरपास बनाने की जरूरत होगी, तो उस पर नियमानुसार ही विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed