फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Protest against privatisation

Shahjahanpur News: निजीकरण के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

Thu, 29 May 2025 10:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
Protest against privatisation
शाहजहांपुर में एसई कार्यालय में विरोध सभा के दौरान नारेबाजी करते अ​भियंता। संवाद
शाहजहांपुर। निजीकरण के विरोध में प्रस्तावित हड़ताल की वापसी के बावजूद अभियंताओं ने एसई कार्यालय पर धरना देकर विरोध जताया। इस दौरान निजीकरण के विरोध में नारेबाजी भी की गई। चेतावनी दी गई कि निजीकरण के लिए टेंडर निकाले जाने पर बिना नोटिस के हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

सुबह दस बजे अवर अभियंता एसई कार्यालय में एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के सदस्य राहुल डांगी ने कहा कि निजीकरण के विरोध में प्रत्येक कर्मचारी अपने हक की लड़ाई लड़ने को तैयार है। निजीकरण से कर्मचारियों व उनके परिवारों को सामाजिक व आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

अभियंता संघ के सदस्य गौरव शर्मा ने कहा कि संगठन के शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान प्रबंधन ने किसी भी सदस्य पर कोई कार्रवाई की तो चुप नहीं बैठेंगे।
इस मौके पर सौरभ शाक्य, सत्यपाल सिंह, एक्सईएन एचएल गुप्ता, यश भारद्वाज, आरके सिंह, जेई आनंद कुमार, सत्यपाल सिंह, संजीव कुमार, आदर्श कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed