शाहजहांपुर। पाकिस्तान स्थित ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर पथराव किए जाने से नाराज विहिप-बजरंगदल के कार्यकर्ताओं शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला भी फूंका गया।
गुरुवार को विहिप-बजरंगदल के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट गेट पर एकत्रित हुए और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारे लगाए और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के पुतले को आग के हवाले कर दिया। जिलामंत्री विहिप राजेश अवस्थी ने कहा कि ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर पथराव करने सिख दर्शनार्थियों को डराने की कोशिश की गई। उनको जानी-माली नुकसान पहुंचाने की धमकी दी, यह पाकिस्तानियों की कायरता को दर्शाता है। उनकी मांग है कि पथराव करने वालों कार्रवाई के लिए दबाव बनाया जाए। पाकिस्तान में रह रहे सिख, हिंदुओं और उनके धर्मस्थल को पूर्णतया सुरक्षित करने के लिए पाकिस्तान प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर चेतावनी दी जाए। पुतला दहन करने के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया गया। पुतला दहन और ज्ञापन देने वालों में पर सच्चिदानंद मिश्रा, अमर सिंह, रामलखन, रूम सिंह, सत्येंद्र कुमार आदि शामिल रहे।