फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Protest against online attendance, memorandum submitted to BEO

Shahjahanpur News: ऑनलाइन हाजिरी का विरोध, बीईओ को सौंपे ज्ञापन

Tue, 05 Mar 2024 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 05 Mar 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Protest against online attendance, memorandum submitted to BEO
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर विकास खंड स्तर पर बीईओ को ज्ञापन सौंपे गए। इस दौरान भौतिक के अनुरूप ही डिजिटल पंजिकाएं तैयार करने, संसाधन और कैलेंडर वर्ष में 31 दिवस का उपार्जित अवकाश प्रदान न किए जाने को लेकर विरोध दर्ज कराया गया।
विज्ञापन


महानिदेशक स्कूल शिक्षा को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया गया। कहा गया कि टैबलेट के माध्यम से प्रतिदिन शिक्षकों, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति संबंधी आदेश जारी किया गया है जबकि विभाग की ओर से कोई सिमकार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया। शिक्षकों पर निजी आईडी पर सिम खरीदे जाने का दबाव बनाकर कार्रवाई की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। मांग है कि विभाग की ओर से शिक्षकों को उपलब्ध कराए गए टैबलेट को सक्रिय करने के लिए सरकारी सिम कार्ड उपलब्ध कराया जाए। प्रत्येक माह का द्वितीय शनिवार अवकाश तथा अर्द्ध-आकस्मिक अवकाश अनुमन्य होना चाहिए। इन मांगों को लेकर विकास खंड ददरौल में खंड शिक्षा अधिकारी ददरौल सुनील कुमार को संघ के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष एवं ब्लाॅक अध्यक्ष मुनीश मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष एवं ब्लाॅक मंत्री रवींद्र प्रजापति के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। भावलखेड़ा के बीईओ विनय मिश्र को संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री अर्चना तिवारी, जिला मंत्री देवेश वाजपेयी, जिला मीडिया प्रभारी एवं ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, ब्लॉक मंत्री अरविंद त्रिपाठी, जिला संयुक्त मंत्री डा विनय गुप्ता, केके सिंह, समर खान, सुषमा गुप्ता आदि ने ज्ञापन सौंपा। जबकि सिंधौली में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक मंत्री अरविंद गौतम के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी कृष्णदेव यादव को ज्ञापन दिया गया। ब्लॉक मंत्री अरविंद गौतम, आशुतोश मिश्रा, नितिन मिश्रा, महेंद्र पाल सिंह चौहान, राजकुमार, सीमा सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

शिक्षक संघ ने जुलूस निकाल कर बीईओ को दिया ज्ञापन



पुवायां। संघ के ब्लाक अध्यक्ष अश्वनी अवस्थी के नेतृत्व में शिक्षक पुवायां के राजीव चौक पर एकत्र हुए। यहां से शिक्षक जुलूस के रूप में बीआरसी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर स्कूल शिक्षा महानिदेशक संबोधित ज्ञापन बीईओ को सौंपा। राकेश रोशन, अजय पांडे, विनोद सिंह, राजीव गुप्ता, शंभू सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालाबाद। ब्लाॅक अध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में बीईओ सुनील कुमार सिंह को ज्ञापन दिया गया। ब्लाॅक मंत्री मनोज मिश्रा, कोषाध्यक्ष मनोज कटियार, बबलू सिंह, अभिनय मिश्रा, उमेश पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed