{"_id":"66fb3056aa1a1550190c50d7","slug":"protest-against-closing-of-shops-at-11-pm-demand-for-extension-of-time-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-128255-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रात में 11 बजे दुकानें बंद कराने का विरोध, समय बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रात में 11 बजे दुकानें बंद कराने का विरोध, समय बढ़ाने की मांग
Tue, 01 Oct 2024 04:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 01 Oct 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आपराधिक घटनाओं को रोकने की कवायद के लिए रात 11 बजे दुकानों काे बंद कराए जाने का विरोध शुरू हो गया। लाल इमली चौराहा के व्यापारियों ने एसपी राजेश एस. को पत्र भेजकर समय को बढ़ाए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि त्योहारी सीजन में कारोबार पर फर्क पड़ रहा है।
पिछले सप्ताह से पुलिस ने चौराहाें व प्रमुख मार्गों पर देर रात तक खुली रहने वाली दुकानों पर शिकंजा कस दिया। पुलिस ने चाय की दुकानों, ठेला आदि को रात में 11 बजे के बाद खोलने से रोक दिया।इस कार्रवाई से देर रात तक दुकानें खोलने वाले दुकानदारों के कारोबार पर फर्क पड़ गया।
कांग्रेस नेता नौशाद कुरैशी ने एसपी राजेश एस. को पत्र भेजकर बताया कि आदेश से व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा। मुख्य चौराहों व तिराहों पर लगभग 12 बजे दुकानें बंद की जाती थी। तब व्यापार करने में दिक्कत नहीं आती थी। आने वाले दिनों में दशहरा मेला होने वाला है। उन्होंने मांग की है कि त्योहारों को देखते हुए रात 12 बजे तक दुकान खोलने का आदेश दिया जाए। इस दौरान अरुन कुमार, सोनू कुरैशी, अदनान, आशीष कुमार, इमरान, इरफान, राहिल अंसारी आदि मौजूद रहे।