फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Property worth Rs 22 lakh 24 thousand of usurper Avinash attached

सूदखोर अविनाश की 22 लाख, 24 हजार रुपये की संपत्ति कुर्क

Sat, 23 Apr 2022 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
Property worth Rs 22 lakh 24 thousand of usurper Avinash attached
कच्चा कटरा में मकान सील करते सदर तहसील के कर्मचारी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कच्चा कटरा में दवा कारोबारी अखिलेश गुप्ता, उनकी पत्नी और दो बच्चों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाले दूसरे सूदखोर अविनाश वाजपेयी की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई शुक्रवार को की गई। तहसीलदार सदर के नेतृत्व में पुलिस बल ने 22 लाख 24 हजार रुपये के मकान को कुर्क करते हुए सरकारी ताला लगाते हुए सीज कर दिया। इस बीच अखिलेश गुप्ता की मां विजय अपना सामान लेकर अपने घर चली गईं।
विज्ञापन

जून 2021 में दवा कारोबारी अखिलेश गुप्ता ने पत्नी व दो बच्चों के साथ फंदे पर लटककर जान दे दी थी। सुसाइड नोट के आधार पर कांट निवासी सूदखोर अविनाश उर्फ आकाश वाजपेयी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। अविनाश के मित्र सुशील गुप्ता का नाम सामने आने पर उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया। डीएम ने सूदखोरों की संपत्ति कुर्क करने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को सुशील गुप्ता की तीन संपत्तियों को कुर्क करते हुए बोर्ड लगा दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को अविनाश वाजपेयी के कच्चा कटरा स्थित मकान को भी तहसीलदार ने कुर्क करने की कार्रवाई करते हुए सरकारी ताला लगा दिया। अहम बात यह है कि अखिलेश गुप्ता के मकान को सूदखोर अविनाश ने अपने नाम करा लिया था। बेटे की मौत के बाद अखिलेश की मां इसी मकान में रहती थी। शुक्रवार दोपहर पुलिस टीम पहुंची, लेकिन बिना कुर्की के वापस हो गई। शाम को तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस बल ने पहुंचकर मकान में ताला जड़ दिया। अपने बेटे के मकान की चौखट पार करते हुए अखिलेश की मां विजय की आंखें भर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed