{"_id":"6991bc7c399128c6ab0693b8","slug":"property-dealers-body-found-lying-on-the-side-of-railway-line-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-165680-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला प्रापर्टी डीलर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला प्रापर्टी डीलर का शव
विज्ञापन
कुलवंत का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। खुदागंज क्षेत्र के गांव पहाड़ीपुर भोपत निवासी 30 वर्षीय कुलवंत गंगवार का शव रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला। पटरी के नजदीक ही बाइक भी खड़ी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कुलवंत के छोटे भाई रोहित गंगवार ने पुलिस को बताया कि कुलवंत बरेली में रहकर प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। उनका अपने गांव पहाड़ीपुर भोपत स्थित घर पर आना-जाना बना रहता था। शनिवार को वह आए हुए थे। खाना खाने के बाद रात करीब दस बजे बाइक से पौकी गांव में रेलवे लाइन के किनारे कुछ आवासीय भूखंडों को देखने गए थे।
इस बीच 10:40 बजे राप्ती गंगा एक्सप्रेस के चालक ने उनका शव रेलवे लाइन के किनारे पड़ा देखकर पॉवर केबिन को जानकारी दी। उसके बाद स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद हनीफ ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस को शारदा नहर पुल के करीब रेलवे लाइन के किनारे खड़ी बाइक के पास अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराई। जो कुलवंत का निकला। उसके सिर से खून बह रहा था और उनका बायां पैर भी टूटा हुआ था। कुलवंत के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। कुलवंत की मौत की सूचना मिलते ही उनकी मां पुष्पा देवी, बहन पिंकी और ज्योति व भाई रोहित रोते हुए कई बार बेसुध हो गए।
प्रभारी निरीक्षक अवधेश सेंगर के अनुसार, कुलवंत किसी बात को लेकर घर से नाराज होकर बाइक से रेलवे लाइन पर पहुंच गए। इसी दौरान किसी ट्रेन से हुए हादसे में उनकी मौत हो गई।