फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Prof. Rakesh and Dr. Kamlesh got International Educationist Award

Shahjahanpur News: प्रो. राकेश और डॉ. कमलेश को इंटरनेशनल एजुकेशनिस्ट अवाॅर्ड

Sun, 03 Aug 2025 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Prof. Rakesh and Dr. Kamlesh got International Educationist Award
इंटरनेशनल एजुकेशनिस्ट अवार्ड मिलने पर हर्ष जताते एसएस कॉलेज के प्राचार्य व अन्य। स्रोत : कॉलेज
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर राकेश कुमार आजाद और वाणिज्य विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कमलेश गौतम को नेपाल के मॉडल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया ने एक ऑनलाइन कार्यक्रम के अंतर्गत इंटरनेशनल एजुकेशनिस्ट अवाॅर्ड से सम्मानित किया।
विज्ञापन

यह अवाॅर्ड प्राथमिक शिक्षा से उच्च शिक्षा तक आयोजित होने वाले विभिन्न प्रकार की शैक्षिक गतिविधियों तथा सेमिनारों में अकादमीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिमनयानन्द सरस्वती ने कहा कि महाविद्यालय के इन विद्वानों ने एसएस कॉलेज का मस्तक गर्व से ऊंचा किया है।
विज्ञापन

सचिव डॉ. एके मिश्रा ने दोनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इनकी उपलब्धि अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। इस अवसर पर उपप्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. प्रभात शुक्ल, डॉ. अजित सिंह चारग, झरना रस्तोगी, कमलेश त्रिवेदी, चंद्रभान त्रिपाठी आदि ने बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed