फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Production dropped due to rain... power crisis intensified from the tehsil to the villages.

Shahjahanpur News: बारिश में उत्पादन घटा... तहसील से गांवों तक बढ़ा बिजली संकट

Thu, 17 Sep 2026 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Production dropped due to rain... power crisis intensified from the tehsil to the villages.
दौलतपुर हाईवे के पास लाइन पर काम करते कर्मचारी। स्रोत: बिजली निगम
शाहजहांपुर। भारी बारिश के साथ ही कई इलाकों में आई बाढ़ के चलते बिजली के उत्पादन पर असर पड़ा है। उत्पादन घटने के बाद जिले में कम आपूर्ति मिलने से बिजली संकट बढ़ गया। इसके चलते तहसील से लेकर गांवों तक कटौती से लोग परेशान हैं। फसलों की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

220 केवीए पैना ट्रांसमिशन से पूरे जिले के करीब तीन लाख 70 हजार तो शहर के 80 हजार उपभोक्ताओं को 24 घंटे आपूर्ति दी जाती है। ग्रामीण क्षेत्र में तय शेड्यूल के हिसाब से आपूर्ति दी जाती है। भीषण बारिश के चलते उत्पादन पर असर पड़ा है। ऐसे में जिलों में मांग के हिसाब से आपूर्ति मिलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

इसके चलते कटौती की जा रही है। दूसरी ओर उमस भरी गर्मी से मांग बढ़ने से उसकी पूर्ति करना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीण इलाकों में रात के समय अक्सर बिजली आपूर्ति बंद रहने से धान, गन्ना, बाजरा आदि कई फसलों और सब्जियों की सिंचाई में भी बाधा पड़ने से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
जलालाबाद में सिर्फ 10-11 घंटे हो रही बिजली आपूर्ति
जलालाबाद। बिजली कटौती से नगर से लेकर गांवों तक आपूर्ति का समय लगातार कम हो रहा है। कभी कटौती, कभी लाइन फॉल्ट तो कभी ट्रांसफाॅर्मर की खराबी बताकर घंटों बत्ती गुल रखे जाने से लोग बेहद नाराज हैं। 24 घंटों में बमुश्किल 10-11 घंटे बिजली दी जा रही है। मंगलवार की रात 12 बजे गुल हुई बिजली तड़के 3:30 बजे आई। बाद में सुबह सात बजे से ट्रिपिंग शुरू हो जाने से लोग चैन की नींद नहीं ले सके। संवाद
000
हाइटेंशन और बंच लाइन टूटने से 12 घंटे ठप रही आपूर्ति
मीरानपुर कटरा। तिलहर से आई 33 केवीए की हाईटेंशन लाइन का मंगलवार की रात तार टूटने और इस्लामनगर फीडर का बंच केबल जल जाने से नगर में लगभग 12 घंटे तक बत्ती गुल रही। रात 1:30 बजे से गुल हुई बिजली दोनों खराबियां ठीक किए जाने के बाद बुधवार को दोपहर करीब दो बजे आई। इस्लामनगर फीडर का बंच केबल जोड़े जाने के बाद मोहल्ला बंगशान में लाइन फाॅल्ट हो गया और बाद में कटौती होने से अपराह्न तीन बजे तक हजारों उपभोक्ता बिजली के बगैर परेशान रहे। संवाद
000
16 घंटे तक अंधेरे में डूबे रहे निगोही के तमाम मोहल्ले
निगोही। कटाैती के बाद मंगलवार की रात 11:20 बजे बिजली आपूर्ति शुरू होते ही हाई वोल्ट करंट आने से बारह राना धार्मिक स्थल के पास रखे चार ट्रांसफाॅर्मरों के केबल जोड़ जल गए। इस वजह से सभी लाइनें बंद कर दी गईं और बुधवार को अपराह्न तीन बजे के बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। संवाद
000
बिजली संकट से प्रभावित हुआ राशन का वितरण
कुर्रियाकलां। विद्युत कटौती में सुधार नहीं होने से चौहनापुर उपकेंद्र से जुड़े 72 गांवों के लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। मंगलवार की रात सिर्फ दो घंटे बिजली मिल सकी। आदर्श कोटेदार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश संगठन मंत्री जागेश्वर मिश्रा उर्फ जग्गू ने ऊर्जा मंत्री को पत्र भेजकर कहा है कि गत दस सितंबर से राशन वितरण हो रहा है। बिजली संकट के कारण राशन वितरण मशीनें चार्ज नहीं हो पा रही हैं। संवाद
000
बिजली संकट पर भाकियू ने दी आंदोलन की चेतावनी
बंडा। बिजली कटौती से परेशान भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने आपूर्ति में जल्द सुधार नहीं होने पर आंदोलन छेड़ देने की चेतावनी दी है। आरोप है कि करीब एक सप्ताह से शाम होते ही बिजली कटौती शुरू हो जाती है। संवाद
000
विद्युत निगम ने जारी रखा कनेक्शन चेकिंग अभियान
जलालाबाद। बिजली संकट के बावजूद विद्युत निगम ने कनेक्शन चेकिंग अभियान बुधवार को भी जारी रखा। अधिशासी अभियंता शुभेंदु शाह के नेतृत्व में गांव नगला बनवारी में चेकिंग अभियान चलाकर 29 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए।

--
बारिश की वजह से उत्पादन में दिक्कत आई है। रोस्टरिंग भी मध्यांचल स्तर से हो रही है। इसका परिवर्तन भी वहीं से होगा। लोगों की समस्याओं को देखते हुए पत्राचार करेंगे।

-अनुज प्रताप सिंह, एसई बिजली निगम
------
सितंबर में करीब 300 मेगावॉट प्रतिदिन बिजली खपत होती है। बिजली के उत्पादन में गिरावट आने से 15 से 20 प्रतिशत आपूर्ति में कमी आई है। यह समस्या आने वाले दस से 15 दिन रह सकती है।

-अमरेंद्र कुमार, अधीक्षण अभियंता, 220 केवीए पैना ट्रांसमिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed