फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Procurement of paddy crossed 50 percent not at the centers

Shahjahanpur News: केंद्रों पर नहीं धान पर खरीद 50 फीसदी पार

Mon, 18 Dec 2023 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Procurement of paddy crossed 50 percent not at the centers
शाहजहांपुर। किसानों के पास धान नहीं बचा है। क्रय केंद्र सूने पड़े हैं। ऐसे में अचानक सरकारी धान खरीद ने रफ्तार पकड़ ली है। ढाई महीने में धान खरीद 50 फीसदी से भी पार पहुंच गई है। जबकि, सीजन में सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद न के बराबर थी। प्रशासन 31 जनवरी तक धान खरीद का लक्ष्य पूरा करने का भी दावा कर रहा है।
विज्ञापन


जिले में धान खरीद के लिए 203 क्रय केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 3,65,000 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य दिया गया है। वर्तमान में 1,84,714.53 मीट्रिक टन ही धान की खरीद हो पाई है जोकि लक्ष्य के 50.61 फीसदी ही है। धान बिक्री के लिए 40 हजार किसानों ने पंजीकरण कराया है जिसमें से 21,279 किसानों ने धान की बिक्री की है। किसानों को 36703.900 लाख रुपये का भुगतान हो चुका है। जबकि 3619.177 लाख रुपये किसानों का भुगतान बकाया है।
विज्ञापन


ऐसे बढ़ रही खरीद
दिनांक धान खरीद प्रतिशत
11 नवंबर 27,779.770 7.61
22 नवंबर 56731.150 15.54
6 दिसंबर 133115.359 36.47

आढ़तों पर किसान बेच चुके धान
-सरकारी धान खरीद की शुरुआत तीन अक्तूबर से हुई थी। सरकार ने सामान्य धान का मूल्य 2083 और ए ग्रेड के धान का मूल्य 2203 रखा था। क्रय केंद्र पर 17 फीसदी नमी वाला धान ही खरीदा जाना था। जबकि आढ़त और निजी रूप से सभी प्रकार के धान की खरीद हो रही थी। किसानों ने उस वक्त ही 1800 से 1900 रुपये प्रति क्विंटल में धान की बिक्री कर दी लेकिन क्रय केंद्रों पर धान खरीद धीमी रही, क्योंकि वहां धान बेचने के लिए किसानों को पंजीकरण कराना पड़ रहा था, जिसके चक्कर में किसान पड़ना नहीं चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

धान खरीद का लक्ष्य पूरा करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों को जागरूक किया जा रहा है। जल्द से जल्द लक्ष्य पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
- संजय कुमार पांडेय, एडीएम प्रशासन व जिला धान खरीद अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed