जलालाबाद। नगर के नौसारा मोहल्ला स्थित सोमवार वाली बाजार में आयोजित होने वाले दुर्गा जागरण से पहले हिमाचल प्रदेश के ज्वाला जी से लाई गई ज्योति की देवस्वरूपों के साथ शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली गई।
शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची, जहां पूजा-अर्चना हुई। शोभायात्रा में पूर्व पालिकाध्यक्ष मनेंद्र बाबू गुप्ता, भाजपा नेता मनमोहन द्विवेदी, गौरव प्रताप राघव, पुष्कर गुप्ता, वीर गुप्ता बीटू, विशाल गुप्ता, राहुल गुप्ता, अनूप गुप्ता , अतुल गुप्ता, उपदेश गुप्ता, आशीष, हिमांशु, अनिल आदि मौजूद रहे। यहां बता दें कि आयोजक विकास चंद्र गुप्ता व उनके सहयोगी लगातार 32 वर्षों से दुर्गा जागरण का आयोजन करते आ रहे हैं। संवाद