फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Procession taken out with bulldozers playing drums

बुलडोजर के साथ ढोल नगाड़े बजाते हुए निकाला जुलूस

Fri, 11 Mar 2022 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:49 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out with bulldozers playing drums
तिलहर में भाजपा प्रत्याशी सलोना कुशवाहा की जीत पर बुल्डोजर पर चढकर खुशियां मनाते भाजपा कार्यकर् - फोटो : SHAHJAHANPUR
पुवायां/खुटार। भाजपा प्रत्याशी चेतराम पासी की जीत पर समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर के साथ पुवायां में जुलूस निकाला और मिष्ठान वितरित करने के साथ ही जमकर आतिशबाजी भी की।
विज्ञापन

पहले राउंड से भाजपा प्रत्याशी की बड़ी बढ़त की खबर मिलते ही चेतराम के समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी नजर आने लगी थी। इसके बाद मतगणना आगे बढ़ने की साथ ही जीत का अंतर बढ़ा तो समर्थकों ने जश्न की तैयारी शुरू कर दी। इसके बाद कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ दो बुलडोजरों पर बैठ कर नगर के प्रमुख मार्गों पर निकले। बुलडोजर के पीछे एक टूटी साइकिल भी टांगी गई थी।
विज्ञापन

दोपहर बाद भी कार्यकर्ताओं ने बुलडोजरों के साथ जुलूस निकाला और राजीव चौक पर जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान राहगीरों को मिष्ठान भी वितरित किया गया। भजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष बबली सिंह के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी जताई। आभा गुप्ता, मधु सिंह, श्रद्धा गुप्ता मौजूद रहीं। राजेश शुक्ला, विकास शुक्ला, विनायक अग्रवाल, विपिन मिश्रा, ब्रजेंद्र देव मिश्रा, प्रदीप कटियार, मिथुन मिश्रा सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चलाकर और मिष्ठान वितरित कर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुटार में चेयरमैन अनुपम शुक्ला, अरुण शुक्ला, विजयशंकर अवस्थी, ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित, राजेश देवल, सियाराम वर्मा, श्यामाकांत गुप्ता, राहुल गुप्ता, आशीष गुप्ता, चंद्रपाल कुशवाह, शुभम मिश्र, सुरजीत कुमार, पवन, सुमित, जगतार सिंह, राजू सहित तमाम व्यापारियों ने भाजपा प्रत्याशी की जीत पर मिष्ठान वितरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed