फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Procession taken out after Ganesh Puja in Ramlila

Shahjahanpur News: रामलीला में गणेश पूजन के बाद निकाली गई शोभायात्रा

Wed, 10 Sep 2025 11:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out after Ganesh Puja in Ramlila
जलालाबाद में रामलीला मंचन के लिए बैठक कर कार्ययोजना तैयार करते समिति के पदाधिकारी। संवाद
पुवायां। पुवायां के रामलीला मेले में बुधवार को भगवान गणेश की पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा निकाली गई। इसके साथ ही रामलीला मेले का औपचारिक शुभारंभ हो गया। 19 सितंबर को भगवान शिव की बरात और शोभायात्रा के बाद लीला और अन्य कार्यक्रम भी शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

मेला कमेटी के सभी सदस्यों ने बुधवार को मेला परिसर में भगवान गणेश की पूजा की। इसके बाद शाम को शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का राजभवन में पुरोहित ने पूजन किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में देवताओं के स्वरूपों को सजाया गया था। बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा नगर के कई मार्गों से निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल समिति के सदस्य और श्रद्धालुओं ने देवताओं की जय जयकार करते हुए पुष्प वर्षा की। शोभायात्रा में रामलीला समिति के तमाम सदस्यों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला मंत्री डॉ. राकेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि 22 सितंबर को धनुष यज्ञ लीला, 30 सितंबर को लंका दहन, तीन अक्तूबर को रावण वध और सात अक्तूबर को कवि सम्मेलन होगा। शोभायात्रा में राजीव सिंह, अजय सिंह, बृजकिशोर कटियार, विष्णुप्रताप सिंह, गंगाराम मिश्रा, कृष्ण कुमार गुप्ता, विपिन सिंह, कल्पेश सिंह, मनोज कुमार सिंह, संजीव गुप्ता, अमरदेव गुप्त, नीतेश गुप्त, देवेंद्र कुमार लील, सुनील गुप्ता, राजेश गुप्ता, राजकमल, राजेश शुक्ल आदि का सहयोग रहा।
--
रामलीला मेले को भव्य स्वरूप देने पर हुआ विचार विमर्श
जलालाबाद। 15 दिवसीय रामलीला मेले की नगर में 17 सितंबर को गणेश पूजन से शुरुआत हो जाएगी। परशुराम रामलीला मेला समिति के पदाधिकारियों की बुधवार को हुई बैठक में मेले की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया।
मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन द्विवेदी ने बताया कि परशुरामपुरी घोषित होने के बाद इस बार की रामलीला को भव्य स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 19 सितंबर को भगवान शंकर की बरात और 23 सितंबर को भगवान श्रीराम की बरात निकलेगी। दो अक्तूबर को रावण के पुतले का दहन यानी दशहरा होगा। अगले दिन तीन अक्तूबर को भगवान राम के राजतिलक की शोभायात्रा निकालने के साथ ही मेले का समापन हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि मेला स्थल पर दिन में रामलीला तथा रात के दौरान वृंदावन से आने वाली मंडली रासलीला का मंचन करेगी। बैठक में मेला समिति के विनोद चंद्र शर्मा, मनोज अग्निहोत्री, टीटू भारद्वाज, रामू अग्निहोत्री, जितेंद्र मिश्रा, प्रशांत सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद

जलालाबाद में रामलीला मंचन के लिए बैठक कर कार्ययोजना तैयार करते समिति के पदाधिकारी। संवाद

जलालाबाद में रामलीला मंचन के लिए बैठक कर कार्ययोजना तैयार करते समिति के पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed