फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Procession out on Valmiki's festival of lights

वाल्मीकि के प्रकाशोत्सव पर निकली शोभायात्रा

Sun, 09 Oct 2022 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:26 PM IST
सार

फोटो - 11, 12 व 13वाल्मीकि के प्रकाशोत्सव पर निकली शोभायात्रा- शोभायात्रा के बाद गांधी भवन प्रेक्षागृह में सभा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए - भगवान वाल्मीकि प्रकाशोत्सव एवं शोभायात्रा समिति की ओर से किया गया आयोजन संवाद न्यूज एजेंसी शाहजहांपुर। इस मौके पर प्रमुख रूप से समिति के संयोजक सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि, सह संयोजक अशोक महाजन, अध्यक्ष रमेश चंद्र सेठ, कार्यवाहक अध्यक्ष आशुतोष आनंद, मुरारी लाल भास्कर, विकास चंद्रा, प्रदीप वाल्मीकि, डॉ. सोमशेखर दीक्षित, सर्वेश चंद्र धांधू, मनोज गंगा, रमेश चंद्र, संजीव वाल्मीकि, राजकुमार, बाबूराम आदि मौजूद रहे। 14 अक्तूबर को प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी।

विज्ञापन
Procession out on Valmiki's festival of lights
भगवान वाल्मकि जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में लवकुश सीता के स्वरूप की झांकी।

विस्तार

शोभायात्रा के बाद गांधी भवन प्रेक्षागृह में सभा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए
विज्ञापन

भगवान वाल्मीकि प्रकाशोत्सव एवं शोभायात्रा समिति की ओर से किया गया आयोजन
शाहजहांपुर। भगवान वाल्मीकि का प्रकाशोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। गांधी भवन में सभा का आयोजन हुआ। इससे पहले शोभायात्रा निकाली गई, जिसका जगह-जगह स्वागत हुआ।
मोहल्ला वजीरगंज से शोभायात्रा का शुभारंभ राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि ने फीता काटकर किया। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा पक्का पुल से चार खंभा, चौक से मंडी, भारतद्वाजी में वाल्मीकि के मंदिर पहुंची। जहां प्रसाद वितरण के बाद सुनहरी मस्जिद से घंटाघर पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद शोभायात्रा का बहादुगंज, सदर बाजार, टाउनहाल, तेल टंकी से कटिया टोला पहुंचकर समापन हो गया। शोभायात्रा में देवस्वरूपों की झांकियां शामिल हुई, इनमें नगर के मोहल्लों में रहने वाले लोगों द्वारा स्वयं तैयार करके लाया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम का नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने भगवान वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण करके उद्घाटन किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इस बीच भगवान वाल्मीकि को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन सह-संयोजक आकाश आनंद व महामंत्री अमर दीप ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से समिति के संयोजक सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि, सह संयोजक अशोक महाजन, अध्यक्ष रमेश चंद्र सेठ, कार्यवाहक अध्यक्ष आशुतोष आनंद, मुरारी लाल भास्कर, विकास चंद्रा, प्रदीप वाल्मीकि, डॉ. सोमशेखर दीक्षित, सर्वेश चंद्र धांधू, मनोज गंगा, रमेश चंद्र, संजीव वाल्मीकि, राजकुमार, बाबूराम आदि मौजूद रहे।
कांट। नगर में भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस अवसर पर बिरजू मिश्रा, राममुरारी मिश्रा, उर्फ छोटे मिश्रा, योगेश शर्मा, संजीव गुप्ता, रजनीश कश्यप, नितिन मिश्रा, पुष्पेंद्र मिश्रा, सचिन मिश्रा, दीपक आदि लोग भी शामिल हुए।

तिलहर में स्थगित की गई शोभायात्रा
तिलहर। भारी बारिश के कारण रविवार को नगर में निकलने वाली वाल्मीकि शोभायात्रा स्थगित कर दी गई। 14 अक्तूबर को प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी। संजय और ओमप्रकाश वाल्मीकि ने बताया कि बारिश की वजह से तैयारियां बाधित रहीं। प्रयास रहेगा कि 14 अक्तूबर को शोभायात्रा निकाली जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed