फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Procession-e-Mohammadi taken out in aan-ban-shaan

आन-बान-शान से निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी

Sun, 09 Oct 2022 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:26 PM IST
सार

जुलूस में सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष तनवीर खां, शाहिद अनवर कुरैशी, अशफाक उल्ला खां, राहत अली खां, सैयद कासिम रजा, अब्दुल कादिर खां, हाजी वसीम खां, तारिक सिद्दीकी, एमएच खान आदि मौजूद रहे। जुलूसे मोहम्मदी के मौके पर सरकार की आमद मरहबा के नारे लगाए गए। मदनापुर रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के पास हाफिज अख्तर, रावतपुर की मोड़ हाफिज सुहेल, अभायन मोड़ पर हाजी कारी जाने अली, महुआ तिराहे पर मौलाना मोहम्मद रिजवान रजा ने तकरीर की।

विज्ञापन
Procession-e-Mohammadi taken out in aan-ban-shaan
बारावफात पर निकाले गए जुलूस में गाते हुए चलते लोग।

विस्तार

सब्ज परचम के साथ लहराया तिरंगा, सरकार की आमद मरहबा के लगाए नारे
विज्ञापन

हजारों लोग जुलूस में हुए शामिल, नबी की शान में लगाए नारे, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही
शाहजहांपुर। पैगंबर-ए-इस्लाम की यौमे पैदाइश के मौके पर रविवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जिले में जुलूस निकालकर सब्ज परचम और तिरंगा लहराकर सरकार की आमद मरहबा के नारे लगाए गए। दावत-ए-इस्लामी की ओर से निकले जुलूस में भीड़ उमड़ी। लोगों ने नबी की शान में सदाएं बुलंद कीं। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
सुबह तेज बारिश के कारण तहरीक दावत-ए-इस्लामी की ओर सुबह सात बजे जुलूस का आगाज नहीं हो सका। बारिश के रुकने पर साढ़े नौ बजे जुलूस को जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाफिज अनीस अत्तारी के नेतृत्व में निकाले गए जुलूस का जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया। तय रास्ते से होते हुए जुलूस अंटा चौराहा में कटहल वाली मस्जिद के पास पहुंचा। कई जगहों पर लंगर भी तकसीम किया। समापन पर मुल्क में अमनों अमान के लिए दुआ की गई।
विज्ञापन

जुलूस में सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष तनवीर खां, शाहिद अनवर कुरैशी, अशफाक उल्ला खां, राहत अली खां, सैयद कासिम रजा, अब्दुल कादिर खां, हाजी वसीम खां, तारिक सिद्दीकी, एमएच खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकद्दस तबर्रुकात की जियारत कराई
मस्जिद के पास मैरिज लॉन में मुकद्दस तबर्रुकात की जियारत हजारों लोगों ने की। अनीस अत्तारी बोले, जुलूस में लोग अदब के साथ चले। हालांकि सुबह से लगातार बारिश होने के कारण जुलूस निकालने को लेकर संशय था।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी नबी की शान में गुनगुनाई नात-ए-पाक
जलालाबाद। जुलूसे मोहम्मदी के मौके पर सरकार की आमद मरहबा के नारे लगाए गए। जगह-जगह पर लंगर तकसीम किया गया। जुलूस गांव याकूबपुर, गुनारा, दिबियापुर, सिकंदरपुर अफगानान, रौली बौरी आदि गांव से नगर के रामताल रोड स्थित नीलम टाकीज के पास पहुंचा। यहां पर तकरीर की गई। दरगाह पर दुआ के साथ जुलूस का समापन हो गया। हाफिज अखलाक अहमद, इरशाद अली, शरीक अली, शौकत अली, लियाकत अली, जाहिद उर्फ नन्हे, अरशद खान, अफसर खान, सरताज शाह, अफजल आदि मौजूद रहे। संवाद
तिलहर में जुलूस का कई जगह हुआ स्वागत
तिलहर। मोहल्ला कटरा स्थित दरगाह शाह शमसुद्दीन मियां से जुलूस कच्चा कटरा, पक्का कटरा होते हुए घेरचौबा तिराहा होकर बड़ी मस्जिद के पीछे समाप्त हुआ। जुलूस में नगर के मोहल्ला नितगंजा, बहादुरगंज जंगल वाली मस्जिद, मौजमपुर मदरसा और उमरपुर क्षेत्र से निकलने वाले जुलूस शामिल हुए। शहर इमाम मोहम्मद स्वालेह शद्दन मियां, शहर काजी मोहम्मद अकरम व सैयद इफ्तेखार अली मियां ने दुआ की। आयोजक सज्जादानशीन इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने सीओ बीएस वीर कुमार, तहसीलदार ज्ञानेंद्र शर्मा, कोतवाल राजकुमार शर्मा आदि को सम्मानित किया। इस मौके पर हाफिज जावेद, हाफिज जाहिद, हाफिज उबेद, हाफिज फहीम मौजूद रहे। संवाद

सरकार की आमद मरहबा के साथ निकाले गए जुलूस
पुवायां। पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश के दिन पुवायां के गांव करनापुर, खुटार और नरौठा में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी अकीदत और जुलूस के साथ मनाया गया। खुटार में नगर पंचायत अध्यक्ष अनुपम शुक्ला सहित कई लोगों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को बारावफात की बधाई दी। नरौठा देवीदास में जुलूस नूरी मस्जिद कमेटी के देखरेख में शांति और अमन का संदेश देते हुए निकाला गया। इस मौके पर मस्जिद इमाम मोहम्मद हिसाबुद्दीन, सदर सरताज बरकाती, शब्बीर अहमद, जहीरूद्दीन मदारी, नफीस बरकाती, निसार रजा, नौशाद बरकाती, मोहम्मद हामिद, शरीफ बरकाती, प्रधान ऋषि कुमार, रहमत शाह आदि मौजूद रहे।
कांट। सुबह सवा दस बजे जामा मस्जिद से शाही इमाम मौलाना मोहम्मद रिजवान रजा के नेतृत्व में जुलूस का आगाज हुआ। मदनापुर रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के पास हाफिज अख्तर, रावतपुर की मोड़ हाफिज सुहेल, अभायन मोड़ पर हाजी कारी जाने अली, महुआ तिराहे पर मौलाना मोहम्मद रिजवान रजा ने तकरीर की। सैयदबाड़े में जुलूस का समापन हुआ। जामा मस्जिद कांट के मुतावल्ली शहजाद अहमद खां, हाफिज सरताज रजा, हाफिज ओवैस रजा, हाफिज निजाकत अली, हाफिज जमालुद्दीन, पूर्व चेयरमैन रईस मियां व इदरीस खां मौजूद रहे।

खुदागंज। सुबह नगर, जलालपुर, दीपपुर, अकबरी, देवरास गांव से जुलूस निकला। जुलूस के आयोजन में समिति के संयोजक मुकर्रम हयात खान, जलालपुर प्रधान फरहान आलम, जमीर हुसैन अंसारी की अगुवाई में खुदागंज, पक्का तालाब होते हुए खानपुर खरमासी पहुंचा जहां तकरीर की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed