{"_id":"65bac0825188b7cd12021894","slug":"problem-soil-left-after-digging-vehicles-keep-getting-stuck-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-112594-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसीबत : खोदाई के बाद मिट्टी छोड़ी, फंसते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसीबत : खोदाई के बाद मिट्टी छोड़ी, फंसते रहे वाहन
Thu, 01 Feb 2024 03:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 01 Feb 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सीवर लाइन डालने के लिए हो रही बेतरतीब खोदाई से लोगों की मुसीबत बढ़ती जा रही है। बहादुरगंज में सड़क की खोदाई के बाद मिट्टी सड़क पर डालकर छोड़ दी गई। यहां दिनभर वाहन फंसते रहे। कई बार ई-रिक्शे और ऑटो फंसने से यात्रियों को भी दिक्कत होती है। ट्रैफिक पुलिस से समन्वय न होने से जाम भी लग रहा है।
सीवर लाइन की खोदाई की वजह से शहर की मुख्य सड़कों से लेकर गलियाें में गड्ढे हो गए हैं। इसकी वजह से लोगों का निकलना दूभर हो गया है। पिछले दिनों बहादुरगंज से घंटाघर तक सीवर लाइन डालने काम किया गया। काम समाप्त होने के बाद संबंधित एजेंसी ने गड्ढे को मिट्टी से भर दिया। लगातार वाहनों के निकलने की वजह से गड्ढे की मिट्टी बैठ गई है। वाहन मिट्टी में हुए गड्ढे में फंस जाते हैं। दो पहिया वाहन चालक अनियंत्रित होकर पलट भी जाते हैं। सड़क के बीच में गड्ढा होने की वजह से दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
टाउनहॉल मोहनगंज तिराहे पर गड्ढा खोदा
टाउनहॉल मोहनगंज तिराहे पर कई दिनों से सीवर लाइन डालने के लिए गड्ढा खोदा गया है। मोड़ पर गड्ढा होने से राहगीरों को काफी परेशानी होती है। दो पहिया वाहन चालक यहां पर गिरकर घायल हो रहे हैं। सड़क पर मिट्टी पड़ी होने की वजह से वाहन फिसल जाते हैं। लाल इमली चौराहा से पंखी चौराहा तक सीवर लाइन डालने के लिए खोद दिया गया है। इसकी वजह से राहगीरों को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सदर जाने के लिए लोग टाउनहॉल रोड से होकर जा रहे हैं। वाहन की संख्या अधिक होने की वजह से जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
-- -- -- --
बहादुरगंज से घंटाघर रोड पर गड्ढे को मिट्टी से भरा गया है। जब मिट्टी बैठ जाएगी तो इसके बाद पत्थर डालने के बाद सड़क की मरम्मत की जाएगी। लाल इमली चौराहा से पंखी चौराहा तक सीवर लाइन डालने का काम तेजी से चल रहा है।
- कपिल एम. सिंह, एक्सईएन जल निगम