फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Problem due to breakdown of water cooler in extreme heat

Shahjahanpur News: भीषण गर्मी में वाटर कूलर खराब होने से दिक्कत

Sat, 13 Jun 2026 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Problem due to breakdown of water cooler in extreme heat
बंडा में खराब पड़ा वाटर कूलर। संवाद
बंडा। भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत देने के लिए नगर पंचायत की सीमा में सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए कई वाटर कूलर खराब हो गए हैं। इस वजह से लोगों को शीतल जल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सरकार से स्वीकृत करीब 29 लाख रुपये के बजट से सार्वजनिक और धार्मिक महत्व के स्थान पर नौ वाटर कूलर लगवाए गए थे। यह वाटर कूलर नगर पंचायत कार्यालय परिसर सहित पूरनपुर मार्ग पर गुरुद्वारे के सामने, मुख्य चौराहा, बिलसंडा मार्ग पर शिव मंदिर पास आदि स्थानों पर लगाए गए।
विज्ञापन

एक माह के भीतर कई वाटर कूलर खराब हो गए। किसी में पानी नहीं आ रहा तो किसी में सादा पानी निकल रहा है। नगर पंचायत के ईओ अजय सिंह के अनुसार गुरुद्वारे के सामने लगे वाटर कूलर के फिल्टर में रेत जाने से पानी कम निकल रहा है। ईओ के अनुसार सभी वाटर कूलर की जांच कराकर उन्हें जल्द ठीक कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed