{"_id":"67bf6508b6d1d08080025267","slug":"private-schools-are-not-taking-interest-only-66-percent-could-get-apaar-id-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-138512-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: निजी स्कूल नहीं ले रहे रुचि... मात्र 66 प्रतिशत ही बन पाई अपार आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: निजी स्कूल नहीं ले रहे रुचि... मात्र 66 प्रतिशत ही बन पाई अपार आईडी
Thu, 27 Feb 2025 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अपार आईडी को बनाने में निजी स्कूल दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। इसके चलते अपार आईडी का कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है। जिले में अभी तक मात्र 66 प्रतिशत ही अपार आईडी बन पाई है। स्कूलों के रुचि नहीं लेने व स्कूल के अभिलेख में छात्र-छात्राओं के आधार का डाटा मैच नहीं खाने से कार्य रुका पड़ा है। बीएसए ने आईडी बनाने में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए हैं।
समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले के समस्त विद्यालयों में पढ़ने वाले प्रत्येक छात्र-छात्राओं की अपार आईडी को बनाने का काम चल रहा है। जिले के 4,367 विद्यालयों में 5,74,134 विद्यार्थियों की आईडी को बनाया जाना है।
बीएसए की सख्ती के चलते बेसिक स्कूलों में तेजी से अपार आईडी बनाने का काम कराया गया, लेकिन माध्यमिक और निजी स्कूलों वालों ने रुचि नहीं ली। काफी प्रयास करने के बाद अभी तक मात्र 66 प्रतिशत ही छात्र-छात्राओं की आईडी बन सकी है। इसमें बेसिक में 74 और माध्यमिक में मात्र 50 प्रतिशत और निजी स्कूलों में मात्र 38 प्रतिशत ही आईडी बनी है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने के चलते माध्यमिक स्कूलों में कार्य एक बार फिर से रुक गया है। निजी स्कूलों के रूचि नहीं लेने से स्थिति खराब हो रही है। स्कूलों के अभिलेखाें व आधार कार्ड में मिलान नहीं होने के कारण कुछ छात्र-छात्राओं की आईडी बनवाने में दिक्कत आ रही है। स्कूलों के अभिलेखाें व आधार कार्ड में मिलान नहीं होने के कारण कुछ छात्र-छात्राओं की आईडी बनवाने में दिक्कत भी आ रही है। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि अपार आईडी का कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया है।