फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Private Bus Collides with Truck on Highway; 12 Pilgrims Heading to Ayodhya Injured

Shahjahanpur News: हाईवे पर ट्रक से टकराई निजी बस, अयोध्या जा रहे 12 श्रद्धालु घायल

Sun, 15 Mar 2026 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Private Bus Collides with Truck on Highway; 12 Pilgrims Heading to Ayodhya Injured
मीरानपुर कटरा में हादसे में क्षतिग्रस्त बस। स्रोत: जागरुक पाठक
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रविवार की सुबह श्रद्धालुओं से भरी निजी बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में हरिद्वार से अयोध्या जा रहे 12 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। शेष को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को कटरा सीएचसी भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

10 मार्च को गोरखपुर जिले के शिकारीगंज थाना क्षेत्र के करीब 50 श्रद्धालु निजी बस से हरिद्वार व अयोध्या की तीर्थ यात्रा पर निकले थे। हरिद्वार में यात्रा पूर्ण होने के बाद शनिवार की शाम सभी श्रद्धालु अयोध्या यात्रा के लिए निकले। बस गोरखपुर जिले के बेलकाट थाना क्षेत्र के ग्राम वर्सी निवासी मनोज कुमार सिंह चला रहे थे।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे बस मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में हाईवे पर पहुंची। तभी चौधरी ढाबे के सामने ट्रक से टकराकर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गई। चालक ट्रक लेकर भाग गया। बस में सवार लोगों की चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़ पड़े। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल श्रद्धालुओं को सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल होने वालों में शिकारीगंज निवासी स्वामीनाथ यादव, लक्ष्मीनाथ यादव, जितिन यादव, शीतल, कौशल्या, ग्राम बनकटी निवासी कौशल्या देवी, सरस्वती देवी, सुमित्रा देवी, थाना बेलाघाट क्षेत्र की मंजू देवी, मझगवां थाना क्षेत्र के गांव चावरिया निवासी भानुमति, गांव बिक्कू भैंसा निवासी रमाशंकर आदि हैं। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह सेंगर ने बताया कि गंभीर रूप से घायल हुए 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बाकी को मामूली चोटें आईं हैं।
--------------------
बाइक फिसलने से दो युवक गंभीर रूप से घायल



तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर रविवार को सुबह शाहजहांपुर की ओर जा रही एक बाइक ढाबे के सामने फिसल गई। इस हादसे में बाइक पर सवार मोहल्ला बहादुरगंज निवासी अनिल और पीछे बैठे उनके साथी शिव मिलन गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को सीएचसी भेजा। वहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद
------------------------

हादसे में दो दोस्त हुए घायल

तिलहर। गोपालपुर जदीद गांव में शनिवार रात किसी वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार गोविंद व उनके दोस्त अशोक घायल हो गए। परिजन दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। संवाद
-----------------------------
कार की टक्कर से ठेली सवार दंपती और तीन बेटियां घायल



खुटार। ठेली और कार टकरा जाने से गांव नगरा निवासी नादिर, उनकी पत्नी अफसाना, पुत्री पांच वर्षीय शिफा, तीन वर्षीय जन्नत और डेढ़ वर्षीय खुशबू गंभीर घायल हो गईं। नादिर ठेली से गांवों में फेरी लगाकर कबाड़ खरीदते हैं। रविवार शाम सात बजे वह बाइक पर बनाई गई ठेली से पत्नी, बच्चों के साथ घर से खुटार आ रहे थे। खुटार बंडा रोड पर गांव सिल्हुआ मोड़ के पास कार और ठेली में टक्कर हो गई। हादसे में नादिर और उनकी पत्नी, बच्चे घायल हो गए। चालक कार को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। सीएचसी से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद नादिर, अफसाना और शिफा को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुभाषचंद्र ने बताया कि कार स्वामी और चालक के बारे में जानकारी कराई जा रही है। संवाद

मीरानपुर कटरा में हादसे में क्षतिग्रस्त बस। स्रोत: जागरुक पाठक

मीरानपुर कटरा में हादसे में क्षतिग्रस्त बस। स्रोत: जागरुक पाठक

मीरानपुर कटरा में हादसे में क्षतिग्रस्त बस। स्रोत: जागरुक पाठक

मीरानपुर कटरा में हादसे में क्षतिग्रस्त बस। स्रोत: जागरुक पाठक

मीरानपुर कटरा में हादसे में क्षतिग्रस्त बस। स्रोत: जागरुक पाठक

मीरानपुर कटरा में हादसे में क्षतिग्रस्त बस। स्रोत: जागरुक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed