शाहजहांपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन जिला कारागार में किया गया। शिविर की अध्यक्षता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ओम प्रकाश मिश्र-तृतीय ने की।
सचिव ने बंदियों को उनके अधिकारों की चर्चा करते हुए कहा कि कानूनी सहायता शिविर का आयोजन का उद्देश्य कैदियों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि जिला कारागार में जेल लीगल एड क्लीनिक संचालित है, जहां पर हर बंदी अपनी समस्या रजिस्टर में दर्ज करा सकता है। उनका निस्तारण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में नियुक्त एलएडीसीएस अधिवक्ताओं द्वारा किया जाता है।
लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के चीफ दिनेश कुमार मिश्रा ने विधिक जानकारी दी। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक लिपिक मोहम्मद अफजल, जिला कारागार अधीक्षक मिजाजी लाल, जेलर कृष्ण कुमार गुप्ता, डिप्टी जेलर सुभाष यादव आदि मौजूद रहे। संवाद