फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Prisoners took out Kanwar Yatra offered water to Lord Shiva in Shahjahanpur district jail

UP: पति की हत्या में फांसी की सजा पा चुकी रमनदीप ने उठाई कांवड़, शाहजहांपुर जेल में बंदियों संग की पूजा

Mon, 21 Jul 2025 06:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 21 Jul 2025 06:50 PM IST
सार

शाहजहांपुर जिला जेल में सावन के दूसरे सोमवार को भक्ति की बयार बही। जेल में बंदियों और कैदियों ने कांवड़ यात्रा निकाली। पति की हत्या में फांसी की सजा पा चुकी रमनदीप कौर ने भी भगवान शिव का जलाभिषेक किया। 

विज्ञापन
Prisoners took out Kanwar Yatra offered water to Lord Shiva in Shahjahanpur district jail
कैदी रमनदीप कौर ने उठाई कांवड़ (नीला दुपट्टा डाले) - फोटो : जेल प्रशासन

विस्तार

शाहजहांपुर में सावन के दूसरे सोमवार को जिला कारागार भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा। हर-हर महादेव के जयकारों के बीच बंदियों ने कांवड़ यात्रा निकाली। इस मौके पर विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। जेल में 220 पुरुष व 21 महिला बंदी उपवास रख रही हैं। पति सुखजीत सिंह की हत्या में फांसी की सजा पा चुकी रमनदीप कौर ने भी सोमवार व्रत रखा। कांवड़ यात्रा में शामिल होकर विधि-विधान से पूजा की। इसी तरह अपने पति की हत्या में निरुद्ध महिला बंदी गायत्री भी कांवड़ यात्रा में शामिल हुई।

विज्ञापन

बता दें कि जिला जेल में कांवड़ यात्रा को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही थीं। बंदियों ने खुद ही कांवड़ तैयार की। 

सावन के दूसरे सोमवार को पांचाल घाट फर्रुखाबाद से लाया गया गंगाजल बंदियों को उपलब्ध कराया गया। बेलपत्र, धतूरे, माला व अन्य पूजन सामग्री की व्यवस्था जेल प्रशासन ने की। दो बंदियों का शिव-पार्वती के रूप में शृंगार किया गया। इसके बाद कांवड़ के साथ तिरंगा और भगवान शिव के झंडे को लेकर बंदियों ने भ्रमण किया। प्रत्येक अहाते और बैरक में कांवड़ यात्रा निकाली गई। इसके बाद बैरक नंबर 11 में शिव मंदिर में वरिष्ठ जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने जलाभिषेक किया। बंदियों ने जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। इसी तरह महिला बंदियों ने अपनी बैरक में अलग-अलग कांवड़ यात्रा निकाली और भजन गाते हुए जलाभिषेक किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सावन का दूसरा सोमवार: 'छोटी काशी' में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, भीड़ के दबाव से रेलिंग टूटी; देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कैदी रमनदीप ने किया जलाभिषेक 
पति की हत्या में फांसी की सजा पाने वाली एनआरआई रमनदीप कौर ने कांवड़ यात्रा में शामिल होकर जलाभिषेक किया। जालंधर की मूल निवासी और इंग्लैंड के डर्बी शहर निवासी रमनदीप ने अगस्त 2016 में अपने प्रेमी गुरुप्रीत सिंह उर्फ मिट्ठू के साथ मिलकर पति सुखजीत सिंह की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में सात अक्तूबर 2023 को कोर्ट ने रमनदीप को फांसी व उसके प्रेमी को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि फांसी की सजा पाने वाली कैदी रमनदीप ने हाईकोर्ट में अपील की है। 

शिवालयों में रही भक्तों की भीड़ 
सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भोर से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने लगे। बाबा त्रिलोकी नाथ मंदिर में सुबह चार बजे से ही शिवभक्तों की लाइन लग गई। लंबी लाइन में लगने के बाद भक्तों ने भोले बाबा का जलाभिषेक किया। 

इसी तरह बाबा विश्वनाथ मंदिर, वनखंडी नाथ मंदिर, चौकसीनाथ मंदिर, कलान के पटना देवकली स्थित शिव मंदिर, बंडा के सुनासिरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की दर्शन के लिए लाइन लगी रही। वहीं, गोला गोकर्णनाथ जाने के लिए बड़ी संख्या में कांवड़िये शहर से गुजरते रहे। इस कारण जलालाबाद, रोजा, मीरानपुर कटरा में हाईवे पर बड़े वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed