{"_id":"68015994149a0509e8073943","slug":"printing-press-operator-robbed-by-a-gang-of-poisoners-in-a-roadways-bus-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-141858-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रोडवेज बस में प्रिंटिंग प्रेस संचालक को जहरखुरानी गिरोह ने लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रोडवेज बस में प्रिंटिंग प्रेस संचालक को जहरखुरानी गिरोह ने लूटा
Fri, 18 Apr 2025 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती जहरखुरानी का शिकार सक्षम। संवाद
- फोटो : mathura
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मदजई निवासी विवेक गुप्ता के 20 वर्षीय पुत्र सक्षम गुप्ता को गढ़मुक्तेश्वर डिपो की बस में जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया। उसके पास से 35 हजार रुपये व दो मोबाइल फोन लूटकर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
चित्रा सिनेमा के पास प्रिंटिंग प्रेस चलाने वाले सक्षम किसी कार्य से दिल्ली गए थे। बुधवार को वह रोडवेज की बस में सवार हुए थे। रात 12 बजे तक उनकी परिजनों से बात होती रही। बरेली से चलने के बाद जहरखुरानी गिरोह ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। उन्हें अचेत करने के बाद जेब में रखे 35 हजार रुपये, दो मोबाइल फोन आदि लेकर बस से आरोपी उतर गए।
तिलहर में परिचालक अनुज ने यात्रियों की गिनती की तो एक यात्री कम मिला। बस की लाइट जलाकर देखा तो सक्षम अचेत पड़े थे। बस लेकर वह बरेली मोड़ स्थित चौकी पर पहुंचे और जानकारी दी। पुलिस ने मदद करने के बजाय राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर जाने की सलाह दी। चालक-परिचालक अस्पताल के अंदर बस लेकर गए और सक्षम को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया। रात में अस्पताल स्टाफ ने जेब की तलाशी ली तो विजिटिंग कार्ड मिला। रात ढाई बजे उनके परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद परिवार के लोग पहुंचे। अस्पताल में सक्षम का उपचार चल रहा है, लेकिन दोपहर तक पूरी तरह से होश नहीं आया था। डॉक्टर के अनुसार, उसकी हालत में सुधार है।