फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Principal Secretary in the North viewed Pailani reality of toilets

प्रमुख सचिव ने पैलानी उत्तर में देखी शौचालयों की हकीकत

Sat, 14 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sat, 14 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Principal Secretary in the North viewed Pailani reality of toilets
प्रमुख सचिव ने पैलानी उत्तर में देखी शौचालयों की हकीकत
प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव पंचायतीराज  चंचल कुमार तिवारी ने शुक्रवार को कटरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत पैलानी उत्तर एवं अभिचारपुर लोहिया समग्र ग्राम में जाकर बने शौचालयों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस मौके पर प्रमुख सचिव ने डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद से गांव में बने शौचालयों एवं गांव के आंकड़े मांगे, जिस पर डीपीआरओ गांव के सही आंकड़े प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि गांव के पूरे आंकड़े पंचायत राज विभाग के पास होता है, लेकिन सही आंकड़े न प्रस्तुत कर पाना विभाग की कार्यशैली पर स्वयं प्रशभन चिन्ह लग जाता है। उन्होंने गांव पैलानी उत्तर में बने शौचालयों की जानकारी की तो पाया कि इस ग्राम में 385 शौचालय स्वीकृत हैं, जिनमें मात्र मौके पर 150 शौचालय ही बने पाए गए। उसी तरह ग्राम अभिचारपुर में निरीक्षण के दौरान पाया कि कुल 89 स्वीकृत शौचालय में 55 ही बने हैं। उन्होंने पैलानी उत्तर के गांव में आठ शौचालयों का निरीक्षण करते हुए पाया कि वे सभी अपूर्ण एवं मानकविहीन बनाये गये हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद गांव अभिचारपुर में बने शौचालयों में से पांच का निरीक्षण किया। इनमें दो शौचालय गुणवत्तापूर्ण नहीं पाए गए। प्रमुख सचिव ने एक सेक्रेटरी एवं दो सफाई कर्मी की टीम लगाकर सभी शौचालयों का सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पूरी सर्वे रिपोर्ट आज शाम तक मिल जानी चाहिए।  उक्त गांव में गुणवत्ता विहीन शौचालय बनाये जाने पर गांव के ग्राम विकास अधिकारी पंचायत अशोक गंगवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तत्कालीन ग्राम प्रधान से हुए गबन की गई धनराशि की वसूली की कार्यवाही की जाएगी। सहायक  विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव का वेतन रोकते हुए निर्देश दिए कि जिले से उनके निलंबन की संस्तुति भेजी जाए। शासन स्तर से इनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बने शौचालयों की गलत फोटो अपलोड करने एवं सही स्थिति प्रस्तुत न करने के कारण खंड प्रेरक को तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त करने के आदेश दिए। सही ढंग से पर्यवेक्षण न करने एवं विभागीय कार्यों में कमी आने पर डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद से स्पष्टीकरण मांगा। इस दौरान प्रमुख सचिव ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और निराकरण के अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ पुलकित खरे, उपनिदेशक पंचायतीराज बरेली मंडल बरेली एके  शाही, डीडीओ पीपी त्रिपाठी, बीडीओ मिर्जापुर अमित कुमार सिंह, बीईओ इंद्रप्रताप सिंह,एडीओ पंचायत मिर्जापुर राजेन्द्रपाल सिंह यादव, एडीओ पंचायत कलान अशोक कुमार पांडेय तथा थानाध्यक्ष प्रभुकांत पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed