फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Principal of Jaipuria School and The Renesa

जयपुरिया स्कूल व द रेनेसा के प्रधानाचार्य और स्टाफ के खिलाफ एफआईआर

Fri, 18 Feb 2022 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
Principal of Jaipuria School and The Renesa
शाहजहांपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लिए वाहन अधिग्रहण आदेश नहीं लेना सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल व द रेनेसा अकादमी तिलहर के प्रधानाचार्य और वहां के अन्य संबंधित कर्मचारियों पर भारी पड़ गया है। निर्वाचन व्यवस्था के तहत प्रभारी अधिकारी (यातायात) नामित किए गए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) शांति भूषण पांडेय ने स्कूल के प्रधानाचार्य और स्टाफ के खिलाफ थाना सदर बाजार कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

एआरटीओ पांडे के अनुसार विधान सभा चुनाव के लिए परिवहन आयुक्त ने जनपद से 100 बसें 18 फरवरी तक फर्रुखाबाद और 125 बसें 21 फरवरी को सुबह तक सीतापुर भेजने के निर्देश दिए थे। हालांकि, जनपद में बसों की कमी को देखते जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम उमेश प्रताप सिंह ने परिवहन आयुक्त से उक्त आवटन आदेशों पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया, लेकिन मुख्यालय के अधिकारियों ने उसे अस्वीकार कर दिया। इसीलिए जनपद के सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल व द रेनेसा अकादमी तिलहर को वाहन अधिग्रहण आदेश भेजे गए थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्कूल के प्रधानाचार्य (वर्तमान वाहन स्वामी) और उनके स्टाफ ने वाहन का तामीला लेने से इनकार कर दिया। इसे प्रधानाचार्य (वर्तमान वाहन स्वामी) और उनके स्टाफ के विरुद्ध निर्वाचन कार्य में बाधा डालने का प्रयास मानते हुए उनके खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 160(1), धारा 167 और अन्य धाराओं के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है। अब इस प्रकरण में पुलिस के स्तर से विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed