फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Prince and Akanksha emerged as the best runners in the 800-meter race.

Shahjahanpur News: 800 मीटर दौड़ में प्रिंस और आकांक्षा बने सर्वश्रेष्ठ धावक

Fri, 16 Oct 2026 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Prince and Akanksha emerged as the best runners in the 800-meter race.
जनपदीय खेलकूद के दौरान गोला फेकता प्रतिभागी। संवाद - फोटो : विभाग
शाहजहांपुर। हथौड़ा स्थित परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हो गया। जूनियर वर्ग की 800 मीटर दौड़ में प्रिंस और आकांक्षा ने बाजी मारी। विभिन्न स्पर्धा के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। विभिन्न स्कूलों की टीमों ने मार्चपास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। अतिथियों ने गुब्बारे व कबूतर उड़ाकर शांति का संदेश दिया। गत वर्ष के चैंपियन छात्र ने मशाल लेकर स्टेडियम का चक्कर लगाया। इसके बाद पहली बार एस्टोटर्फ ट्रैक पर दौड़े छात्र-छात्राओं को नया अनुभव मिला। 800 मीटर प्रतियोगिता बालक वर्ग जूनियर में प्रिंस मिश्रा प्रथम, अरुण गुप्ता द्वितीय व अतुल तृतीय रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में आकांक्षा प्रथम, शीतल द्वितीय व गंगा तृतीय रहीं। सौ मीटर दौड़ में राधिका प्रथम, नैंसी गंगवार द्वितीय व इल्मा तृतीय रहीं। गोला फेंक में अभिनव वर्मा प्रथम, शनि गंगवार द्वितीय व विवेक सिंह तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ बालक सीनियर में अर्जुन प्रथम, अनुज द्वितीय, हृदेश तृतीय रहे। बालिका वर्ग में वंदना प्रथम, तेजस कुशवाहा द्वितीय व दुर्गा तृतीय रहीं। सौ मीटर दौड़ में काजल प्रथम, नव्या द्वितीय व शालिनी देवी तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्दीक खान, राकेश वर्मा और अनिल मालवीय के संचालन में हुए कार्यक्रम में बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव, जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया, अनिल कुमार, संजय मौर्य, डॉ.अमीर सिंह, मोहम्मद अय्यूब खा, मिहिर फिलिप्स, सोनिया गुप्ता, शाइस्ता नसीम, दीपक दीक्षित आदि मौजूद रहे। आभार डीआईओएस हरिवंश कुमार ने जताया।


--
रंगारंग कार्यक्रमों की रही धूम
प्रतियोगिता से पहले आर्य महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पिपरोला की छात्राओं ने मनमोहन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गुरुकुल विद्यालय, तिलहर के छात्रों ने जिम्नास्टिक कार्यक्रम से खूब तालियां बटोरीं।

जनपदीय खेलकूद के दौरान गोला फेकता प्रतिभागी। संवाद

जनपदीय खेलकूद के दौरान गोला फेकता प्रतिभागी। संवाद- फोटो : विभाग

जनपदीय खेलकूद के दौरान गोला फेकता प्रतिभागी। संवाद

जनपदीय खेलकूद के दौरान गोला फेकता प्रतिभागी। संवाद- फोटो : विभाग

जनपदीय खेलकूद के दौरान गोला फेकता प्रतिभागी। संवाद

जनपदीय खेलकूद के दौरान गोला फेकता प्रतिभागी। संवाद- फोटो : विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed