{"_id":"68d6d487e0c9b5b3d50cab6e","slug":"priest-injured-in-road-accident-dies-during-treatment-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-153716-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सड़क हादसे में घायल पुजारी की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सड़क हादसे में घायल पुजारी की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
खुटार के गांव चतुरपुर निवासी तौलेराम सक्सेना का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
खुटार। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गंभीर घायल पुजारी की घटना के 12वें दिन मौत हो गई।
गांव चतुरपुर निवासी शिक्षामित्र विमल कुमार सक्सेना ने बताया कि उनके पिता तौलेराम सक्सेना ने गांव चांदपुर गांव के पास महेश्वर नाथ मंदिर की स्थापना 15 वर्ष पूर्व कराई थी। उनके पिता मंदिर में रहकर पूजा-अर्चना करते थे। 13 सितंबर की शाम चार बजे तौलेराम सड़क किनारे खड़े थे, इस बीच खुटार की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन की टक्कर लग जाने से वह गंभीर घायल हो गए।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने तौलेराम को खुटार सीएचसी पर भर्ती कराया। डॉक्टर ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 18 सितंबर को हालत में सुधार होने पर डॉक्टर ने उन्हें छुट्टी दे दी। इसके बाद से घर पर इलाज चल रहा था।
बृहस्पतिवार रात तौलेराम की फिर हालत बिगड़ गई, परिजन उनको डॉक्टर के पास ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पूर्व ही उनकी मौत हो गई। विमल कुमार सक्सेना ने बताया कि इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी है। शुक्रवार को गांव में तौलेराम का अंतिम संस्कार कर दिया गया।