फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Prevent diseases by growing vegetables at home: DM

घर में सब्जियां उगाकर बीमारियों से करें बचाव : डीएम

Sun, 27 Oct 2024 02:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 27 Oct 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Prevent diseases by growing vegetables at home: DM
शाहजहांपुर। प्रशासन की ओर से हर घर सब्जी अभियान का शुभारंभ शनिवार को सिटी पार्क कॉलोनी में किया गया। डीएम ने कॉलोनी के लोगों को किचन गार्डेन में आर्गेनिक सब्जियां उगाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने हर घर सब्जी उगाने के संबंध में सिटी पार्क का पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चयन किया है। डीएम ने कहा कि आज के युग में नई बीमारियों का कारण प्राकृतिक खानपान से दूर हो जाना है। उन्होंने कहा कि रसायनयुक्त फल और सब्जियों का सेवन कई प्रकार के कैंसर का कारण बनता है। ऑर्गेनिक और हाइड्रोपोनिक पद्धति के माध्यम से अपने घर की बॉलकनी, आंगन और छतों पर खेती करके फल और सब्जियां उगा सकते हैं। जिला उद्यान अधिकारी ने छत पर सब्जियों की खेती करने की विस्तृत जानकारी प्रदान दी।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने जैविक विधि से कीट एवं रोग की रोकथाम के विषय में बताया। प्रगतिशील किसान रामवीर सिंह ने छत पर खेती का प्रदर्शन किया। कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि इस तरह की खेती के लिए अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता नहीं होती है। उन्होंने बताया कि कई पौधे चार-पांच साल भी चल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed