फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   President and Vice President elected unopposed in cooperative unions

Shahjahanpur News: सहकारी संघों में निर्विरोध चुने गए सभापति व उपसभापति

Sat, 01 Apr 2023 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 01 Apr 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
President and Vice President elected unopposed in cooperative unions
सहकारी संघ खुदागंज के अध्यक्ष पद चुनाव में उमेश सिंह के चुने जाने पर खुशी मनाते समर्थक।संवाद
शाहजहांपुर। जनपद के सभी 36 सहकारी संघों में सभापति और उप सभापति शुक्रवार को निर्विरोध चुन लिए गए। निर्वाचन प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा में हुई। सभी स्थानों पर एकल नामांकन कराए जाने से वहां चुनाव कराने की नौबत नहीं आई। रिटर्निंग अधिकारियों ने विजेताओं को निर्वाचन प्रमाणपत्र दिए। समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन

सुबह दस बजे से एक घंटे के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन दिन में 11 बजे तक कहीं किसी अन्य उम्मीदवार ने पर्चा नहीं भरा। दोपहर 12 बजे तक किसी उम्मीदवार ने पर्चा वापस नहीं लिया। जांच में नामांकन पत्र सही पाए जाने पर संबंधितों को निर्वाचित घोषित कर दिया गया। अपर सहायक निबंधक (सहकारिता) आनंद श्रीवास्तव के अनुसार मतदान कराने की पूरी तैयारी की गई थी। पुलिस बल भी मांगा गया, लेकिन चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हो गई।
विज्ञापन

मिर्जापुर ब्लॉक के दो सहकारी संघ लिमिटेड के संचालक मंडल का चुनाव भी निर्विरोध हो गया। सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि सहकारी संघ सिंगहा युसुफपुर के संचालक मंडल के चुनाव में हृदयांश अग्निहोत्री अध्यक्ष व निशि सिंह पत्नी सत्यवीर सिंह उपाध्यक्ष और मिर्जापुर सहकारी संघ में रेनू गुप्ता पत्नी सत्येंद्र कुमार गुप्ता अध्यक्ष व मधुर कुमार सिंह भदौरिया उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुदागंज। सहकारी संघ के चुनाव में क्षेत्र के भाजपा नेता उमेश सिंह लगातार दूूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। राखी देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। सुधीर सिंह, पवन सिंह, राजीव सिंह, राजेश सिंह, संजीव सिंह, विनीत सिंह, रामआसरे, तुलसी राम कोहली नक मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
जलालाबाद। जलालाबाद सहकारी संघ से उपदेश सिंह चौहान अध्यक्ष व आशीष कुमार उपाध्यक्ष, धियरिया संघ में अमित कुमार अध्यक्ष व सुधीर कुमार उपाध्यक्ष, खंडहर संघ में जयवीर सिंह अध्यक्ष व सुरेश सिंह की पत्नी माया देवी उपाध्यक्ष, ठिगरी संघ में वेदपाल अध्यक्ष व विवेक कुमार उपाध्यक्ष तथा अल्हागंज संघ में चंदन सिंह अध्यक्ष व रामलखन उपाध्यक्ष चुने गए हैं।

मीरानपुर कटरा : अजीत सक्सेना निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। नगर स्थित सहकारी संघ परिसर में हुए चुनाव में अजीत सक्सेना अध्यक्ष, अरविंद सिंह उपाध्यक्ष, कमल पांडे और माधुरी देवी संचालक चुनीं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed