{"_id":"69162a5476f858af5a022977","slug":"preparations-underway-for-groundbreaking-ceremonynew-proposals-worth-rs-1500-crore-received-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-157586-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारी...15 साै करोड़ रुपये के नए प्रस्ताव आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारी...15 साै करोड़ रुपये के नए प्रस्ताव आए
विज्ञापन
शाहजहांपुर में उद्योग केंद्र के कार्यालय का गेट। संवाद
- फोटो : सुजौली रेंज के त्रिलोकीगौड़ी गांव में मिले तेंदुए के पगचिन्ह।
शाहजहांपुर। नवंबर के अंत में प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए तैयारी शुरू हो गई है। जनपद में 20 उद्यमियों ने करीब 1500 करोड़ रुपये के निवेश करने का प्रस्ताव दिया है। ये प्रोजेक्ट धरातल पर उतरने पर करीब एक हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। जिले में चार हजार करोड़ का निवेश कराने का लक्ष्य रखा गया है।
जिले के विकास को गति देने के उद्देश्य से नए उद्योगों की स्थापना का खाका तैयार किया गया है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए इन्वेस्ट यूपी की आधिकारिक वेबसाइट पर निवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जनपद में अब तक 20 उद्यमियाें ने 1500 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए नए प्रस्ताव उद्योग केंद्र को दिए हैं। इनकी फीडिंग का कार्य चल रहा है।
उद्योग मित्र विपुल उपाध्याय ने बताया कि 39 करोड़ रुपये से होटल, यूपीडा का छह सौ करोड़ का औद्योगिक पार्क, राजश्री केमिकल की फैक्टरी का विस्तार, आइसक्रीम फैक्टरी, फिल्टर पानी की बोतल की फैक्टरी, राइस मिल आदि लगना प्रस्तावित है। इन उद्योगों के धरातल पर उतरने से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से करीब एक हजार लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। लक्ष्य को पूरा करने के लिए उद्यमियों से संपर्क साधकर लोगों को निवेश कराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन
--
42 इकाइयों में शुरू हुआ उत्पादन
वर्ष 2023 में इन्वेस्टर्स समिट में निवेश करने वाली 42 इकाइयों में उत्पादन शुरू हो गया है। उस समय 168 निवेशकों ने 60 हजार करोड़ रुपये के ओएमयू साइन किए थे। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 95 निवेशक ही रह गए थे। इसके बाद भी आवेदकों ने कई तरह की दुश्वारियों को गिनाकर अपने हाथ पीछे खींचना शुरू कर दिए। फिर संख्या घटकर 55 रह गई। इसमें 647 करोड़ की 42 इकाइयां स्थापित की गईं।
--
नवंबर महीने के अंत में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी होना प्रस्तावित है। इसमें चार हजार करोड़ रुपये का निवेश कराने का लक्ष्य दिया गया है। अब तक 1500 करोड़ रुपये के प्रस्ताव आ चुके हैं।
- अनुराग यादव, उपायुक्त उद्योग
--
गत वर्ष इंवेस्टर समिट में जमीन की दिक्कत रही थी। उसके बाद फैक्टरी लगाने के लिए विभागों की एनओसी के लिए जूझना पड़ा था। ऐसे में नए लोगों का जोश ठंडा पड़ गया। जरूरी है कि जिले में एकल खिड़की की व्यवस्था को लागू किया जाए।
- गुरजीत सिंह मोंगा, मंडलीय अध्यक्ष-इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन

शाहजहांपुर में उद्योग केंद्र के कार्यालय का गेट। संवाद- फोटो : सुजौली रेंज के त्रिलोकीगौड़ी गांव में मिले तेंदुए के पगचिन्ह।