{"_id":"69e11ec0b0290b5c6b07ad2b","slug":"preparations-for-the-vaccination-campaign-to-prevent-cervical-cancer-are-complete-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-170804-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान की तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान की तैयारी पूरी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। 14 वर्ष तक की लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने कार्ययोजना को तैयार कर लिया है। टीकाकरण मेडिकल कॉलेज में कराया जाएगा। इसके लिए जनप्रतिनिधियों का समय मांगा गया है।
जिले में करीब दस हजार वैक्सीन की वायल प्राप्त हो गई है। ग्रामीण स्तर पर सीएचसी पर स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाकर लड़कियों का टीकाकरण भी कराया है, लेकिन शहरी क्षेत्र में अभियान शुरू नहीं हो सका है।
टीकाकरण के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में तैयारी की गई है। नोडल अधिकारी डॉ.आसिफ बताते हैं कि जिले की आबादी के एक प्रतिशत जनसंख्या का टीकाकरण कराया जाएगा। टीकाकरण के लिए सारी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गईं। जल्द ही अभियान को शुरू करेंगे। संवाद