फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pregnant women's baby shower and children's food done

गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन कराया

Fri, 22 Apr 2022 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Pregnant women's baby shower and children's food done
तिलहर सीएचसी पर स्वास्थ्य मेले के दौरान विधायक सलोना कुशवाहा गर्भवती महिला की गोदभराई करती हुई - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। सीएचसी पर स्वास्थ्य मेले का बुधवार को विधायक सलोना कुशवाहा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने मेले में लगे तमाम स्वास्थ्य स्टालों का निरीक्षण करते हुए गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार किया।
विज्ञापन

विधायक सलोना कुशवाहा ने लोगों से बच्चों को शिक्षित करने और पढ़ा-लिखाकर उन्हें देश का कर्णधार बनाए जाने का आह्वान किया। उन्होंने बेटियों की शिक्षा पर भी जोर देते हुए कहा कि बेटियां दो घर की शान होती हैं। उन्हें भी बेटों के बराबर भागीदारी का अधिकार दिलाएं। उन्होंने दो गर्भवती बहुओं को फल और मेवा की टोकरी देते हुए उनकी गोद भराई की।
विज्ञापन

इस दौरान सात माह के तीन शिशुओं को खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन संस्कार किया। इस अवसर पर कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आलोक जायसवाल, डॉ. अजय प्रताप सिंह, डॉ. शालिनी सिंह, सोनू खन्ना, भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र गुप्ता, सौरव गुप्ता रवि, चंद्रकांता त्रिवेदी, प्रधान बृजेश शास्त्री, सुरेश शर्मा पप्पू, सहित स्वास्थ्य विभाग के तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed