फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pre-monsoon rains likely to start early

समय से पहले प्री-मानसून की बारिश शुरू होने के बढ़े आसार

Tue, 31 May 2022 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
Pre-monsoon rains likely to start early
शाहजहांपुर में गर्मी से राहत पाने को पाइप के पानी से नहाते बच्चे । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। रविवार तड़के तेज हवा के साथ बूंदाबांदी से न्यूनतम तापमान एक डिग्री लुढ़क कर 26.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। हालांकि, बाद में धूप निकलने से उमस भरी गर्मी परेशान करने लगी और दिन में अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार बीते वर्ष मानसून की बारिश का दौर नियत समय से दस दिन पहले शुरू हो गया था और इस वर्ष भी बैरोमीटर गणना के विश्लेषण से प्री-मानसून की बारिश जून के पहले सप्ताह से शुरू हो जाने के संकेत हैं।
विज्ञापन

मध्य यूपी के इस जनपद में हर साल केरल से चलकर बंगाल की खाड़ी होते हुए दक्षिण-पश्चिम मानसून जिले मेें 25 जून के आसपास दस्तक देता है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मानसून से पहले की बारिश (प्री-मानसून) का दौर दस दिन पहले शुरू होता है। पिछले साल प्री-मानसून की बारिश निर्धारित समय से दस दिन पहले शुरू हो गई और उसी क्रम में मानसूनी बारिश भी पहले शुरू हो गई। गन्ना शोध परिषद के मौसम विशेषज्ञ डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि गत वर्ष एक जून को छह मिमी वर्ष के साथ प्री-मानूसन की शुरुआत हुई थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गत वर्ष दस जून को 88.6 मिमी झमाझम बरसात के साथ मानसून सीजन की शुरुआत हुई थी, लेकिन इस बार मई में जिस तरह औसतन हर तीसरे दिन मौसम बिगड़ने के साथ बूंदाबांदी हो रही है, उसे देखते इस वर्ष मानसूनी वर्षा अगले सप्ताह शुरू होने के आसार बन रहे हैं। बताया कि बादल तेजी से बिहार और राजस्थान को लांघकर उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूंकि, बीते तीन दिन से वायुदाब में विचलन बना हुआ है और सुबह की तुलना में शाम को बैरोमीटर रीडिंग तेजी से घट-बढ़ रही है। इसीलिए बैरोमीटर सूचकांक बढ़ने पर ऊंचाई पर बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर बूंदाबांदी हो रही है। उनका कहना है कि रविवार शाम को बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से आठ अंक अधिक रहा और सोमवार को सुबह इसमें कमी आने पर आंधी के साथ बारिश होने के आसार बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed